हाउ उदयपुर स्विगीड 2022

मैकआलू टिक्की बर्गर शहर में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बनकर सामने आया
उदयपुर।
स्विगी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊंचा होता जा रहा है। इस साल उदयपुर में हजारों नए ग्राहक स्विगी से जुड़े हैं। स्विगी पर उदयपुर में सबसे ज्यादा ऑर्डर होने वाली 3 डिश में मैकआलू टिक्की बर्गर, मैक्सिकन पिज्जा सैंडविच और पोहा, तीन स्नैक्स में पोहा, समोसा और दाल कचौड़ी, डेजर्ट में गुलाब जामुन, चोको लावा और चोको वोल्कैनो है। उदयपुर में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश मैकआलू टिक्की बर्गर रही जबकि पूरे राजस्थान में ऑर्डर के मामले में समोसा नंबर 1 पर रहा। स्नैक में राजस्थान में नंबर 1 पर समोसा रहा, जबकि उदयपुर में नंबर 1 पर पोहा और उसके बाद समोसा और दाल कचौड़ी रही। उदयपुर में सबसे ज्यादा ऑर्डर होने वाला डेजर्ट गुलाब जामुन रहा जबकि पूरे राजस्थान में चोको लावा केक को डेजर्ट के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
स्विगी के लिए हर ग्राहक महत्वपूर्ण है। भारतीय डिशेज और स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय डिशेज की मांग सालभर देखी गई। शहर में 21,655 रुपये का एक सिंगल ऑर्डर भी देखने को मिला, जो यहां किसी एक ऑर्डर का सबसे ज्यादा बिल रहा। डिलीवरी एक्जीक्यूटिव सुमेरसिंह ने उदयपुर में सबसे ज्यादा ऑर्डर डिलीवर किए। 2022 में उदयपुर में 500 से ज्यादा रेस्टोरेंट स्विगी पर लिस्टेड रहे। स्विगी के साथ जुडक़र पूरे राजस्थान में 4500 से ज्यादा एक्टिव रेस्टोरेंट और अन्य भोजनालय अपने कारोबार को विस्तार दे रहे हैं।

Related posts:

Swarrnim Startup and Innovation University confers an Honourary degree of Doctorate in Literature up...

एचडीएफसी बैंक एवं लुलु एक्सचेंज में साझेदारी

MKM Football Tournament Concludes its 43rd edition at Zawar in a nail-biting finale between Delhi XI...

प्रसिद्ध उद्योगपति धनराज नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन

BHIM Goes Live with UPI Circle Full Delegation, Enabling Authorised UPI Payments within setlimits

देश के युवा महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद से सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा लें : डॉ. लक्...

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

Kotak Mahindra Bank’s Big Festive Dhamaka:  Khushi Ka Season Reloaded

इनवेनट्रीज़ पद्मिनी बाग रिसॉर्ट द्वारा स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट उदयपुर का शुभारंभ

आयकर पुस्तक का विमोचन

विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

होली चातुर्मास व साध्वीप्रमुखा का प्रथम महाप्रयाण दिवस कल