नारायण सेवा ने सेवा प्रकल्पों के साथ मनाया संस्थापक दिवस

251 दिव्यांगजन कृत्रिम अंग एवं चिकित्सा शिविर शुरू
उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के बड़ी परिसर में सोमवार को देश -विदेश से बड़ी संख्या में आए समाजसेवी भामाशाहों की मौजूदगी में ‘संस्थापक दिवस ‘ विभिन्न सेवा प्रकल्पों की शुरुआत के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘ मानव ‘ ने अपने 76 वें जन्मदिन पर 251 दिव्यांगजन के निःशुल्क चिकित्सा एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर का उद्घाटन किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर नारायण कृत्रिम अंग परेड की भी शुरुआत की गई। हादसों में अपने हाथ-पांव खो देने वाले 100 दिव्यांगजन ने इस परेड में शिरकत की। दिव्यांगजन के प्रति सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से आरंभ यह परेड प्रतिवर्ष विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती रहेगी।
आयोजन में संस्थान के मूक बधिर एवं निराश्रित गृह, नारायण चिल्ड्रन एकेडमी, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं गुरुकुल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को सह -संस्थापिका कमलादेवी, निदेशक वंदना अग्रवाल, ट्रस्टी निदेशक जगदीश आर्य ,देवेन्द्र चौबीसा, पलक अग्रवाल ने संबोधित किया।

Related posts:

भारतीय जैन संघटना का राष्ट्रीय अधिवेशन 17-18 दिसंबर को उदयपुर में

Hindustan Zinc wins ICAI Sustainability Award for India’s Best BRSR Report in Large-Cap Manufacturin...

सबलपुरा बेदला खुर्द में विराट हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों का निर्माण पूर्ण

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में सीएसआर के तहत् होगें जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्य

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा 31 से

SS Innovations International Redefines the Future of Surgery,launches SSIIMantrAsana, the World’s Fi...

जिंक कौशल केंद्रों पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

India’s own electric SUV,Nexon EV, is all set to record the ‘Fastest’ K2K drive by an EV Nexon EV ta...

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया सिटी पैलेस में होलिका दहन

नारायण राष्ट्रीय शूटिंग वॉलीबॉल में रिद्धि सिद्धि टीम बनी विजेता