डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया सिटी पैलेस में होलिका दहन

उदयपुर : मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने रविवार को होलिका दहन महोत्सव परंपरानुसार सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में भक्ति-भाव के साथ मनाया। पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन की प्राचीनकाल से चली आ रही परंपराओं का आस्था के साथ निर्वहन किया। डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ राजशाही परम्पराओं का निर्वहन करते हुए शाही लवाजमे के साथ सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका दहन महोत्सव के लिए पहुंचे, जहां वेदपाठी ब्राह्मणों के दल ने विशेष पूजा-अर्चना करवा कर होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन करवाया। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि होलिका महोत्सव अत्यंत प्राचीन पर्व है, जो सनातन धर्म-संस्कृति के प्रति भारतवासियों की भावनाओं को प्रगाढ़ बनाता है। होलिका पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद से प्रेरणा प्रदान करते हुए सनातन धर्म के अनुयाइयों के हृदय में प्रभु भक्ति के भावों को जागृत करता है। हमारी भावी पीढ़ी और युवा वर्ग भक्त प्रह्लाद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने हृदय में प्रभु भक्ति की अलख जगा सकते हैं। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ और सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ की विशेष मौजूदगी रही।

Related posts:

भारतीय विनिर्माताओं को सशक्त करने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूती देने के लिए फ्लिपकार्ट ने डीपीआई...

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

Hindustan Zinc will be among the best companies in world : Chairperson

दुर्घटना  के  शिकार 111  दिव्यांगों को लगे कृत्रिम हाथ-पैर

विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिक...

महाराणा प्रताप को नमन के बाद सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया जल संचय अभियान का शुभारंभ

मेघालय के राज्यपाल ने किये श्रीजी प्रभु के राजभोग के दर्शन

हम सभी समान रूप से सम्मानजनक जीवन के हकदार है - मिस ट्रांसक्वीन इंडिया, फस्र्ट रनर अपर- एलाॅ डे वर्म...

बीजेएस संगठन नहीं एक विचारधारा है : लूंकड़

हिंद जिंक स्कूलों में छात्रों को नारी सम्मान हेतु शपथ दिलाई

रैफल्स की उदयपुर में एक और शुरूआत

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा का वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह सम्पन्न