गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

उदयपुर : गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के स्व. श्रीमती नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में दिल्ली के इस्कॉन द्वारका उपाध्यक्ष, श्री अमोघ लीला प्रभुजी ने “सफलता के रहस्य” पर अपना व्याख्यान दिया|
कार्यक्रम में गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ ऍफ़.एस मेहता, डीन डॉ डी.सी. कुमावत व गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की मेडिकल सुप्रीटेनडेंट कर्नल डॉ सुनीता दशोत्तर की उपस्तिथि रही| कार्यक्रम में गीतांजली यूनिवर्सिटी के विद्यर्थियों, शिक्षकों व गीतांजली हॉस्पिटल के स्टाफ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया|
श्री अमोघ लीला प्रभुजी ने कहा कि हम सबको सिर्फ हार्ड वर्क ही नही बल्कि स्मार्ट वर्क करना ज़रूरी है| उन्होंने विद्यर्थियों को कहा कि अच्छा अध्यनन करने के लिए उन्हें समय से सोना और समय से उठाना आवश्यक है| इस तरह से अच्छी शिक्षा लाभ प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही ध्यान भटकाने चीज़ों जैसे कि स्मार्ट फ़ोन से भी दूर रहना उतना ही आवश्यक है, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं| साथ ही गुरु के महत्व, परिवार में तालमेल, मित्रता व समाज के बारे में भी व्यख्यान प्रस्तुत किया| उन्होंने ये भी समझाया कि स्वयं का अवलोकन , जीवनभर सीखने की तत्परता, मर्यादा, योग, प्राणायम, सात्विक भोजन, नियमित दिनचर्या का सफल जीवन के लिए आवश्यक है। इस व्याखान को लगभग 700 लोगों ने सुना। व्याखान के दौरान श्रोताओं के प्रश्नों का निवारण भी किया गया।
श्री अमोघ लीला प्रभुजी के सादगी भरे वचनों ने सबका मन मोह लिया|

Related posts:

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस मनाया

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी युवाओ एवं महिलाओ के लिए बन रही है आर्कषण का केन्द्र

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का पूजन रविवार को

हार्ट के रोगियों को अधिक सावधानी की आवश्‍यकता : डां. सी. पी. पुरोहित

सात माह की बच्ची को मिली दुर्लभ ट्यूमर से निजात

जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क ज्यूरी अवार्ड इन मेटल्स एंड माइनिंग एंड ईएसजी स्पेशलाइजेशन से सम्मानित

दिव्यांग सामूहिक लग्न की व्यवस्थाएं पूर्ण

आईटीसी ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ

पापी व्यक्ति को अगरबत्ती की तरह तिल-तिल जलना चाहिए

‘ हिंदी : वैश्विक परिदृश्य-भाषा, साहित्य और अनुवाद’ पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन

Hindustan Zinc extends support by providing Oncology Vehicleto Rabindra Nath Tagore Medical Institut...

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...