कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार आयोजित

Jaipur : महाशिवरात्रि के अवसर पर 406 प्रतिभागियों के पंजीयन की रिकॉर्ड संख्या के साथ कम्युनिकेशन टुडे की 72वीं वेबिनार ‘ ChatGPT: Advantages and Limitations Uncovered ‘ विषय पर आयोजित की गई।
वेबिनार को संबोधित करते हुए इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट, नोएडा के डीन एवं डायरेक्टर डॉ. डी. पी. पति ने कहा की भविष्य तकनीक का है। कृत्रिम बौद्धिकता के इस दौर में चैट जीपीटी जैसे मॉडल जहां समय की बचत करेंगे वहीं उत्पादन में भी वृद्धि करेंगे । पूर्वाग्रह से ग्रस्त डाटा की चुनौती के बीच नैतिक मूल्यों के हृसॎ की ओर भी उन्होंने संकेत किया। उनका मानना था कि आने वाले समय में मीडिया उद्योग के क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात होगा।
सुरेंद्रनाथ कॉलेज, कोलकाता के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर पांडे ने चेट जीपीटी की कार्य पद्धति की चर्चा करते हुए उसके तकनीकी एवं व्यापक व्यावहारिक पहलुओं पर गंभीरता से प्रकाश डाला। उन्होंने विस्तार से समझाते हुए इस भाषाई मॉडल में निहित संभावनाओं की चर्चा करते हुए मीडिया तथा शोध अनुसंधान में इसकी उपयोगिता की संभावनाओं और चुनौतियों की ओर संकेत किया।
आईआईटी गुवाहाटी के स्नातक एवं मशीन लर्निंग इंजीनियर नमन जैन ने चैट जीपीटी के विकास क्रम पर बात करते हुए प्रारंभिक स्तर के रोजगार खत्म होने की आशंका प्रकट की। उनका मानना था इसमें विश्वसनीयता के प्रति हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो सकते और न ही इन माध्यमों में आलोचनात्मक क्षमता अभी विकसित हो सकी है।
भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व प्रोफेसर डॉ. हेमंत जोशी ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अब हम मीडिया के क्षेत्र में भी एनएलपी की बात करने लगे हैं। उनका मानना था कि वर्ब मैपिंग (Verb Maping) अभी भी एक बहुत बड़ी चुनौती है।
वेबिनार का संचालन करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय के जनसंचार केंद्र के पूर्व अध्यक्ष तथा कम्युनिकेशन टुडे के संपादक प्रो. संजीव भानावत ने विषय प्रवर्तन भी किया। प्रो. भानावत ने कहा कि चैट जीपीटी हमारी रचनात्मक शक्ति को प्रभावित कर सकता है। उनका मानना था कि हर नई तकनीक अपने साथ चुनौतियां और संभावनाएं ले करके आती है लेकिन चैट जीपीटी इंटरनेट की दुनिया में गेमचेंजर साबित होगा।
तकनीकी पक्ष आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ की मीडिया शिक्षक डॉ पृथ्वी सेंगर ने संभाला। भारतीय जनसंचार संस्थान के डॉ राकेश गोस्वामी, राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ जोया चक्रवर्ती तथा कानपुर के छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय की डॉ रश्मि गौतम ने भी इस चर्चा में भाग लिया। भारत के विभिन्न अंचलों सहित बांग्लादेश व पाकिस्तान आदि देशों के 406 प्रतिनिधियों ने इस वेबिनार के लिए अपना पंजीयन कराया । कम्युनिकेशन टुडे के मंच से आयोजित अब तक की सभी वेबिनार में पंजीकृत प्रतिभागियों में यह संख्या सर्वाधिक है।

Related posts:

वाद्य यंत्रों और सुरो की जुगलबंदी के साथ गज़ल एवं भजन की प्रस्तुति से श्रोता हुए रस विभोर

जिंक द्वारा रेला में बाल दिवस पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

मां बगुलामुखी महायज्ञ शाला की हो रही परिक्रमा, ज्वार को सींच रहे श्रद्धालु

Hindustan Zinc wins JURY Award under "Non-Deemed Corporate above Rs 5000 Cr Turnover' Category at 3r...

साहित्यकार पुरुषोत्तम पल्लव की 21वीं पुस्तक ‘मां शबरी’ का विमोचन

नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगों ने खेली होली

मेवाड़ का पर्यायवाची स्वतंत्रता, फिर भी किसी के अधीन पढ़वाना भविष्य के लिए खतरा : डॉ. लक्ष्यराजसिंह ...

हिंदुस्तान जिंक की हर सखी महिला हिम्मत की मिसाल है : चेतना भाटी

बाग वाले हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ जिंक स्मेल्टर देबारी में 53वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

संस्कारों की गिरावट इस दौर की सबसे बड़ी चुनौती : मुनि सुरेशकुमार

एसेन्ट करियर पॉइन्ट के अरिष्ट जैन ने रचा इतिहास