गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आई बच्ची की सफल सर्जरी की है।
चैयरमेन आशिष अग्रवाल ने बताया कि आमलिया, उदयपुर निवासी 03 वर्षीय बच्ची को गंभीर हालत में परिजन पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा लेकर आए। बच्ची को Pseudo-Pancreatic Cyst नामक बीमारी थी। यह बीमारी पेंक्रियाज में सूजन के बाद कुछ मरीजों में होती है। इसमें गंदा पानी भरी हुई रसौली बन जाती है व गंभीर रूप ले सकती है। बच्ची की रसौली बहुत विशाल आकार ले चुकी थी व श्वांस लेने में दिक्कत के कारण ऑक्सीजन की निरंतर जरूरत बनी हुई थी। इमरजेंसी उपचार के बाद बच्ची को जल्द ही सर्जरी के लिए लिया गया सिस्टो-गैस्ट्रोस्टॉमी प्रक्रिया की गई। बच्ची के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार हुआ व पूरी तरह से स्वस्थ हालत में छुट्टी कर दी गई। मरीज का ईलाज चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क हुआ है।
पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि यह प्रक्रिया उनके विभाग के दूसरे ऑपरेशनों की तरह जटिल नहीं थी परन्तु जिस हालत में बच्ची आई थी उसे देखते हुए यह उनके (पीडियाट्रिक सर्जरी) व पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग की बड़ी सफलता है। इस पूरी प्रक्रिया में डॉ. मिश्रा के अलावा डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. प्रागी, एनेस्थिसिया विभाग से डॉ. पिनु राणावत, डॉ. हार्दिका व अन्य स्टाफ कुलदीप, जीशान, धीरज, अरुण इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
डॉ. मिश्रा ने आमजन को संदेश दिया कि अभिभावक पेट दर्द, उल्टी को गंभीरता से लें। पिम्स हॉस्पिटल, उमरडा सभी सुविधाओं से सुसज्जित है।

Related posts:

पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उदयपुर की महेश्वरी चौहान

विश्व एड्स दिवस मनाया

सत्यम शिवम सुन्दरम का साक्षात् स्वरूप है श्रीकृष्ण

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वन महोत्सव के तहत् सघन पौधरोपण

जिंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

Grand Function on completion of 12 years of Tara Sansthan on 08th April

लॉयंस प्रांत 3233 ई -2 का मेगा ईवेंट मिलाप- 2024 स्पोर्ट्स कार्निवल 12 से

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी

जिंक स्मेल्टर देबारी विद्यालय में बाल मेला आयाजित

6 माह के गर्भ में आपातकाल डिलीवरी करवाकर बचाई शिशु व माता की जान

INDIRA IVF PARTNERS WITH SAFETREE TO INTRODUCE INDIA’S FIRST INFERTILITY INSURANCE PLAN

कानोड़ मित्र मंडल का पारिवारिक स्नेहमिलन कल