वीआईएफटी के छात्रों ने की भानगढ़ किले की यात्रा

भूतिया महल पर बनाई रिपोर्ट
उदयपुर।
भानगढ़ का नाम सुनते ही मन में डरावने सायों की तस्वीर घूमने लगती है लेकिन वहां भूत या उससे जुड़ी कोई घटना अस्तित्व में नहीं है। उदयपुर के वैंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने जागरूगता के उद्देश्य से भानगढ़ किले की यात्रा की और रिपोर्ट बनाई। तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत कर इतिहास पर चर्चा की।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि भानगढ़ किले के बारे में कई तरह की किवदंतियां चली आ रही हैं और उसे उजाड़ भूतिया महल बताया जाता है। किले से जुड़ी कहानी की सच्चाई का पता लगाने के लिए वीआईएफटी कॉलेज के विद्यार्थियों ये वहां की यात्रा की। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों से सवाल-जवाब किये। विद्यार्थियों का कहना है कि कई लोगों से बातचीत व पुरानी घटनाओं के बारे में गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि वहां किसी तरह के डरावने साये नहीं हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने कभी महल से किसी तरह की आवाज नहीं सुनी और न ही यहां पर किसी तरह की घटना हुई है। विद्यार्थी अपनी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश करेंगे।

Related posts:

तिलकायतश्री के सम्मुख 500 वर्ष प्राचीन पुष्टिमार्गीय परंपरा का विधि विधान से हुआ आयोजन

जिंक स्मेल्टर चंदेरिया की फायर सेफ्टी टीम को ओएसएच बहादुरी पुरस्कार

मुख्यमंत्री की पहल पर निराश्रित बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई दिवाली

राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस मनाया गया

पिम्स हॉस्पिटल में युवा मरीज के फेफड़े से पथरी निकालने का सफल ऑपरेशन

शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसंबर से, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे करेंगे उद्घाटन

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों के लिये कृषि सेवा केंद्र का शुभारंभ

ओसवाल सभा के चुनाव 8 अक्टूबर को

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 6-7 को