श्रीमाली समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्रपाल टीम बनी चैम्पियन

उदयपुर। श्री भंवरलाल श्रीमाली क्रिकेट कप का फाइनल रविवार को फील्ड क्लब ग्राउंड पर खेला गया। टीम मोरबी नंदन एवं टीम क्षेत्रपाल के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टीम क्षेत्रपाल विजेता रही। पांच दिन तक चले इस टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें 9 लीग मैच हुए। इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच के परिणाम के बाद क्षेत्रपाल और मोरबीनंदन टीम फाइनल के लिए चुनी गई।


फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच पुनीत श्रीमाली रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट आभास श्रीमाली। बेस्ट बैट्समैन भावेश श्रीमाली एवं बेस्ट बॉलर भरत श्रीमाली रहे। फाइनल मैच मुख्य अतिथि गौतम दवे, तेजशंकर दवे, नर्मदा शंकर, पूरण, दीपक, अनिल, अजय, हेमंत, गणेश श्रीमाली, उमेश श्रीमाली, युगल, भाव प्रकाश, गुलाब, आदि की उपस्थिति में खेला गया। मैच प्रारंभ होने से पहले दो स्वर्गीय खिलाड़ी मेहुल एवं लोकेश को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि मोरबीनंदन टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए तन्मय श्रीमाली के 39 रन की मदद से 110 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम क्षेत्रपाल के धुआंधार बल्लेबाज पुनीत श्रीमाली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 13 चौके और एक छक्के की मदद से 37 बॉल पर 69 रन बनाए। टीम क्षेत्रपाल ने यह स्कोर 11.5 ओवर में पार करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की।
टीम क्षेत्रपाल से पुनीत श्रीमाली, भरत श्रीमाली और दीपक अवस्थी ने बल्लेबाजी की तो वही पुनीत श्रीमाली, मयंक व्यास, भरत श्रीमाली, शशांक दवे, पवन श्रीमाली, शशांक श्रीमाली और दीपक अवस्थी ने गेंदबाजी की। दूसरी और रनर अप रही टीम मोरबी नंदन में निशांत श्रीमाली, डॉ कपिल श्रीमाली, प्रदीप श्रीमाली, तन्मय श्रीमाली, रवि श्रीमाली, राहुल श्रीमाली, हितेश श्रीमाली, रिश्यंत ओझा और हिमांशु व्यास ने बल्लेबाजी की साथ ही रिश्यंत ओझा, हिमांशु व्यास, हितेश श्रीमाली, डॉ. कपिल श्रीमाली, प्रफुल्ल श्रीमाली, यश श्रीमाली और हित श्रीमाली ने गेंदबाजी की।

Related posts:

उपदेश राणा उदयपुर कोर्ट में पेश हुए

Zinc Ranks among the Top 3 Sustainable Companies Globally in Metal and Mining Sector

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि

पीआईएमएस में पेशाब की थैली का ऑपरेशन

Step into the World of Wonder: Nexus Celebration Udaipur Presents the 360 Immersive Dome Experience

484वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में मोती मगरी स्मारक परिसर में 10-10 फीट ऊंचे 484 फल-छायादार पेड़ लग...

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

Goodness is now the Headline Act in Udaipur with Seagram’s 100 Pipers ‘Play for a Cause’ on 29 Nov 2...

एमपीयूएटी का 26वां स्थापना दिवस समारोह

सहारा वॉरियर्स ने आईपीए नेशनल ओपन चैम्पियनशिप 2019 जीता

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पीआईएमएस में विशेष व्याख्यान आयोजित

फोक इंस्ट्रूमेंट्स की सिंफनी ने किए हृदय के तार झंकृत