तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद पेरालाईसिस मरीज को मिला नया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक इन्स्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद पेरालाईसिस मरीज को नया जीवनदान दिया है।
पीआईएमएस के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि हितारा, डुंगरपुर निवासी 17 वर्षीया पूजा कटारा को पेरालाईसिस के चलते भर्ती किया गया। भर्ती के समय मरीज के दोनों हाथ-पैर और डायफ्राम (श्वांस लेने वाली मांसपेशी) में कोई ताकत नही थी। इस कारण मरीज श्वांस लेने में असमर्थ थी। अत: मरीज वेंटीलेटर (कृत्रिम श्वांस देने की मशीन) पर थी। पिम्स हॉस्पिटल के बेहतर आई.सी.यू. देखभाल की वजह से तीन माह वेंटीलेटर पर रहने के बाद, मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गई। मरीज के उपचार में पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, निश्चेतना विभाग के डॉ. कमलेश शक्तावत, डॉ. अमित कुमार व आई.सी.यू. नर्सिंग स्टाफ  इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशीष अग्रवाल ने बताया कि मरीज का पूरा उपचार राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क हुआ है। पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा सभी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है व उदयपुर संभाग में चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Related posts:

होली पर्व धूमधाम से मनाया

एचडीएफसी बैंक ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Indira IVF, BD SurePath Joins Hand to Advance Cervical Cancer Screening in India

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

भामाशाह की ऐतिहासिक भूमिका आज भी प्रासंगिक

Signify illuminates 5primary health centers in Udaipur

Dr. Lakshyaraj Singh Mewar congratulated on his birthday by Dr. Bhanawat

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन  

प्रशासन शहरों के संग अभियान में यूआईटी को मिले सम्मान पर कलक्टर ने दी बधाई  

दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 सम्पन्न, राजस्थान को हरा केरल का चैंपियनशिप पर कब्जा

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को