हिंदुस्तान जिंक भारत की एकमात्र खनन कम्पनी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक-2020 में शामिल

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक भारत की एकमात्र खनन कंपनी है जो राबेकोएसएएम (ग्लोबल ईएसजी डेटा रेटिंग एण्ड बेंचमार्किंग एजेंसी) द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सस्टेनेबिलिटी इयरबुक में विश्व स्तर की 79 धातु एवं खनन कंपनियों की सूची में सस्टेनेबिलिटी लीडर्स के रूप में शामिल किया गया है।

सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक रोबेकोएसएएम द्वारा वार्षिक प्रकाशन है जिसमें विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की सस्टेनेबिलिटी परफोर्मेंस तथा 15 प्रतिशत प्रत्येक उद्योग श्रेणी की कंपनियों को शामिल किया जाता है। रोबेकोसम द्वारा कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस के लिए 61 उद्योग क्षेत्र की 4710 कंपनियों का मूल्यांकन किया गया था जिसमें से 458 कंपनियां सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक-2020 में शामिल करने के लिए योग्य पायी।

ज्ञातव्य रहे कि इस वर्ष भारतीय कंपनियों में हिन्दुस्तान जिं़क के अलावा महिन्द्रा, अम्बुजा सीमेन्ट, महिन्द्रा फाइनेन्सियल सर्विसेज, विप्रो, टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेन्सि एण्ड टाटा स्टील सम्मिलत की गई है।

हिंदुस्तान जिंक, भारत की एकमात्र एवं विश्व की अग्रणीय एकीकृत जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी जो लगातार सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल और ऊर्जा संरक्षण तथा आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है तथा यह उपब्लिध कंपनी द्वारा सस्टेनेबिलिटी के प्रति सशक्त प्रतिबद्धता एवं निरन्तर प्रयासांे की मान्यता का प्रमाण है।

Related posts:

डॉ. भगवानदास राय प्रेसिडेन्ट चुने गए

वीआईएफटी के छात्रों ने की भानगढ़ किले की यात्रा

उदयपुर में चिक हेयर कलर शैंपू लॉन्च

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी के सहयोग से कक्षा-कक्ष का पुनर्निमाण

दामोदर रोपवेज़ इंफ्रा लि. ने नीमच माता रोपवे परियोजना का उद्घाटन किया

डिजिटल शिक्षा आज के युग में महिलाओं की सबसे मत्वपूर्ण आवश्यकता: चेतना भाटी

पत्रकारों के भूखंड आवंटन के लिए यूआईटी द्वारा ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

CyberPeace Foundation and Truecaller come together to give cyber safety lessons through street plays

इस सप्ताह अभ्यास शुरू करेगी जिंक फुटबाल अकादमी

पीआईएमएस में ह्रदय रोग का सफल उपचार

HDFC Bank appoints Anjani Rathor as Chief Digital Officer

मेवाड़-वागड़ में मतदान पूर्व का आकलन