मैक्स-फैक फाउन्डेशन कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक डेन्टल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल देबारी में आयोजित त्रिदिवसीय मैक्स – फैक फाउन्डेशन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में पूरे भारत से 56 ऑरल एण्ड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के प्रथम वर्ष के पोस्ट ग्रेजुएट एवं 10 वरिष्ठ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। फाउन्डेशन कोर्स का उद्घाटन पेसिफिक समूह के चेयरमेन आशीष अग्रवाल, ए.ओ.एम.एस.आई. अध्यक्ष एवं डी.सी.आई. मेम्बर डॉ. विकास धूपर, कोर्स के डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति बोननथाया व कोर्स के संयोजक डीन व प्रिंसिपल पेसिफिक डेन्टल कॉलेज देबारी डॉ. भगवानदास राय ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कोर्स के सचिव डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कोर्स का मुख्य उद्धेश्य समस्त भारत से आए पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थिर्या को मरीजों को होने वाली विभिन्न सिस्टमिक डिजीज जैसे उच्चरक्तचाप, मधुमेह, थाइरोइड, ह्रदयघात के दौरान व प्रश्चात मुख एवं दन्त रोगों को उपचार में रखने वाली सावधानियों से अवगत कराना था। डॉ. भगवानदास राय ने कार्यशाला के अंत में समस्त फैक्टी वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. कृष्णमूर्ति बोननथाया (भगवान महावीर जैन हॉस्पिटल, बेंगलोर), डॉ. आदित्य मुर्ति (अपोलो स्पैक्ट्रम हॉस्पिटल, बेंगलोर), डॉ. सोनल आंचलिया ( प्रमुख, ऑरल एण्ड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग गवर्नमेन्ट डेन्टल कॉलेज, अहमदाबाद), डॉ. आशीष गुप्ता ( प्रमुख, ऑरल एण्ड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग, सुधा रस्तोगी कॉलेज, फरीदाबाद), डॉ. प्रशान्त भट्ट (एक्सिस डेन्टल क्लीनिक, बेंगलोर), डॉ. प्रीति जैन (सप्तऋषि हॉस्पिटल, जबलपुर), डॉ. अंजनेया दुबे (सप्तऋषि हॉस्पिटल, जबलपुर) को मोमेन्टो प्रदान किया।

Related posts:

पीडीसीआरसी टीम बनी पेसिफिक कप 2020 प्रतियोगिता की विजेता

व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, यूपी व दिल्ली जीते

चिक ईजी ने उदयपुर के बाजार में उतारे दमकते हेयर कलर

मेवाड़ में छाया नॉर्थ-ईस्ट की फैशन का जलवा

एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दून स्टार एफसी, देहरादून ने एस.टी.एफ.सी, कश्मीर को हरा कर जीता...

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट संबंधित मन्दिरों में दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

प्रसिद्ध उद्योगपति धनराज नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु की आरती की झांकी के दर्शन

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

जाग्रत हनुमानजी को धराया जाएगा छप्पन भोग

प्रशांत अग्रवाल ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित

नेपकॉन- 2022 कॉन्फ्रेंस में लंग कैंसर, कोविड 19 और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पर मंथन