नारायण सेवा में निर्जला एकादशी पर सेवा अनुष्ठान

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में बुधवार को निर्जला एकादशी पर्व विविध सेवा कार्यों के साथ भक्तिभाव से मनाया गया। संस्थान के बड़ी और सेक्टर – 4 स्थित हॉस्पिटलों में देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांग बच्चों को संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने फल-फ्रूट व खिलौने बांटे। उनके परिजनों को वस्त्र वितरित किए गए तथा उन्हें शरबत पिलाया गया। निदेशक वंदना अग्रवाल ने आदिवासी बहुल बड़गा ग्राम में शिविर लगाकर जूते, चप्पल, छाते और राशन बांटा। इससे पूर्व प्रातः संस्थापक कैलाश ‘मानव’ व कमला देवी अग्रवाल ने विश्व मंगल की कामना के साथ श्री हरि को समर्पित अनुष्ठान किया। जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र भेंट करते हुए संस्थान साधकों ने भी सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।

Related posts:

अच्छी वर्षा  एवं स्वास्थ्य कामना हेतु सुंदरकांड पाठ का संगीत मय आयोजन

इरशाद खान 'सिकन्दर' स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

ड्यू एरिना के साथ जुड़े 1.5 मिलियन गेमर्स

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया द्वारा विशिष्ट स्वतंत्रता दिवस प्रोत्साहन अभियान की घोषणा

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks #40worldwide at LACP Spotlight Awards 2022

उदयपुर से असारवा तक वंदे भारत ट्रेन 16 फरवरी से, सांसद डॉ रावत ने आभार जताया

टैलेंटस्प्रिंट और आईआईएम उदयपुर मिलकर न्यू एज मैनेजमेंट एक्सपर्टीज के साथ प्रोफेशनल्स को और सशक्त बन...

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में दीपावली पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह

ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय

दिव्यांगजन ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे