पिम्स हॉस्पिटल में 66 वर्षीय रोगी का सफलतापूर्वक उपचार

उदयपुर : पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, उमरड़ा के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 66 वर्षीय पुरुष रोगी का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है।
चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में रोगी पिछले दो माह से श्वसन सम्बन्धी समस्या के चलते अस्पताल आया। जाँच के दौरान छाती के एक्स-रे एवं एचआरसीटी स्कैन में बाएँ फेफड़े में अत्यधिक (ग्रॉस) प्ल्यूरल इफ्यूजन पाया गया, जिसके कारण बाएँ फेफड़े का पूर्ण संकुचन हो गया था।
चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोगी की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक ओपन थोरैसिक सर्जरी के स्थान पर न्यूनतम इनवेसिव थोरैकोस्कोपी प्रक्रिया अपनाई गई। इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से लंबे समय तक अस्पताल एवं आईसीयू में भर्ती रहने, अधिक खर्च तथा संभावित जटिलताओं से बचाव संभव हुआ। प्रक्रिया के दौरान मोटी सेप्टेशन्स को उन्नत थोरैकोस्कोपी तकनीक (एंडोनाइफ कॉटरी) द्वारा सफलतापूर्वक काटा गया, जिससे फेफड़े का पुनः विस्तार संभव हो सका।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रक्रिया के पश्चात रोगी की स्थिति स्थिर रही तथा किसी प्रकार की जटिलता नहीं पाई गई। उन्होंने रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. सानिध्य टाक, डॉ. करणराज सिंघल, डॉ. मयूर विक्रम देवराज, डॉ. राजू कोट्टाकोटा एवं डॉ. अनिरुद्ध तथा समस्त रेज़िडेंट डॉक्टरों एवं ब्रोंकोस्कोपी टीम को सफल उपचार के लिए बधाई दी।

Related posts:

आदर्श कोऑपरेटिव की बैठक संपन्न

‘अपनो से अपनी बात‘ कार्यक्रम सम्पन्न

जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सीआईआई नेशनल एचआर सर्किल कम्पटिशन 202...

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

डीएवी एचजेडएल स्कूल जावर माइंस के तरफ से खेल रही जिंक फुटबॉल अकादमी बनी सीबीएसई नेशनल्स की चैंपियन

Intellect launches eMACH.ai-composed Intellect Digital Core for Cooperative Banks 

इनवेनट्रीज़ पद्मिनी बाग रिसॉर्ट द्वारा स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट उदयपुर का शुभारंभ

आवासीय विद्यालय एवं नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षकों का सम्मान

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान

43rdMKM Football Tournament kickstarts at Zawar 

नारायण सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान

पियूष का साइकिलिंग में राज्य स्तर के लिए चयन