उदयपुर में सोने और चांदी की मोटरसाइकिल के साथ अंग्रेजों के जमाने की 108 अद्भुत बाइको का संग्रह

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : धनतेरस पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन उदयपुर में एक शख्स के पास सोने-चांदी की मोटरसाइकिलों का अनूठा संग्रह है। उदयपुर के रवि कंधारी ने बताया कि इस म्यूजियम में 108 ब्रिटिशकालीन मोटरसाइकिलें हैं। इनमें तीन बाइक 24 कैरेट सोने से और एक बाइक 999 शुद्ध चांदी से तैयार की गई है। उनका दावा है कि इन चारों बाइकों में 100 किलो से ज्यादा सोना-चांदी इस्तेमाल हुआ है जिसकी कीमत करीब 5000 करोड़ यूरो रुपये आंकी गई है।


इस बेशकीमती संग्रह की चर्चा अब विदेशों तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के कई कैसीनो संचालक पूरे म्यूजियम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। हालांकि, इन चार खास बाइकों की तस्वीरें और वीडियो आज तक सबके सामने नहीं किए गए हैं। इन्हें बेहद सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है।


रवि कंधारी ने बताया कि उनका मोटरसाइकिलों के प्रति जुनून करीब 45 साल पुराना है। महज 15 साल की उम्र में शुरू हुआ यह शौक आज एक अनमोल विरासत बन चुका है। उनके पास 108 ब्रिटिशकालीन मोटरसाइकिलों का खजाना है। इसी अनूठे शौक के चलते उन्हें ‘बाइक किंग ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है।