बाबा साहेब की जयंती पर मैराथन, वाहन रैली व आमसभा का आयोजन

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा )। डॉ. बीआर अम्बेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में समस्त अजा, जजा संगठनों के साथ मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, दिनेश सालवी, रामेश्वर लाल बैरवा, कमल मीणा, रविन्द्र बैरवा, छगनलाल चावला, रतनलाल सालवी, रतनदेव मोहिल, नारायण लाल खटीक, किशनलाल सालवी, अनिल कुमार बारेसा, नरेन्द्र लोठ, सुनिल रजक, अरूण कुमार धोबी ने बताया कि एक मैराथन दौड़ का आयोजन पृथ्वीराज खटीक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में हुआ। तत्पश्चात् किला रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद एक वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ विशाल आमसभा आयोजित की गई। प्रथम सत्र में विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिसोदिया मौजूद रहे। द्वितीय सत्र में आगुचा के महंत बाबा बालकनाथ महाराज, सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, रमेशनाथ योगी, रणजीत लोठ, कैलाश पंवार, विक्रम जाट मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्मल देसाई, मदन ओजस्वी, कालूराम बैरवा, जानकीलाल रेगर, पिन्टू मीणा, प्रकाश ठेकेदार, चमनलाल मीणा, रवि, भगवतसिंह तंवर, शंकर खटीक, प्रकाश रजक, गोपाल सालवी, भगवान लाल सालवी, राजेन्द्र सालवी, पृथ्वीराज खटीक, मुकेश चावला, डॉ. घनश्याम राजोरिया, डॉ. राकेश करसोलिया, नीता देसाई, पुष्पा सालवी, ललिता रेगर, शारदा खटीक, निर्मला मेघवाल, ललिता खोईवाल आदि का सहयोग रहा।
विभिन्न संगठनों ने मनाई बाबा साहेब की जयंती :
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्म जयंती पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में किला रोड प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, अनिल सोनी, विक्रम जाट, रणजीत लोट, रमेशनाथ योगी, कैलाश पंवार, नगेंद्र सिंह राठौड़, नवरतन जीनगर, गणेशलाल जाटोलिया, गेहरूगिरी गोस्वामी, राकेश घारू, नितिन वर्मा, रामेश्वर बैरवा, नरेंद्र विजयवर्गीय, अभिषेक गर्ग, मनीष चांवला, आशीष आगाल, रामेश्वर माली, दौलतराम पिंगोलिया, प्रभु रैगर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर अखिल भारतीय वाल्मिकी महासभा द्वारा किला रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महासभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर घनश्याम लोठ, संजय, शंकर, अर्जुन बैरवा, रतन कोदली, बिल्लू चौहान, अरूण, वंदना, सुरेश, बाबूलाल कल्याणा, सोनू राठौड़, नारायण लाल बैरवा, नानुराम, प्रभु घारू, प्रभु बेनीवाल, राहुल लोठ, दिनेश घारू सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसी प्रकार विहिप बजरंग दल द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, मनोज सोनी, जिलाध्यक्ष किशन पिछौलिय, मनोज कुमार साहू, गोपाल छीपा, अभिनदन काबरा, पंकज जीनगर, कान सिंह, दीपक गंगवाल, अंकित सोनी, पंकज सेन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर अमन गौड़, कृष्णा सोनी, दीपक प्रजापत, युगल सोनी, केशव माली सहित अन्य उपस्थित रहे।
फल वितरण कर दी पुष्पांजलि :
सुभाष कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती पर चिकित्सालय में फल वितरण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के तत्वावधान में श्री सांवलिया राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। वाल्मिकी भवन में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भेरूलाल घारू, हीरालाल गोरण, विष्णु पंडित, राजेश छपरीबंद, मुकेश छपरीबंद, नरेन्द्र कंडारा, रितिक कोदली, प्रवीण मल्होत्रा, कुंदन घारू, गौरव मल्होत्रा, यश खत्री, अर्जुन कोदली, निखिलेश बुरठ, दुर्गेश मोटा, रोहित छपरीबंद, गौतम घारू, दीपक कल्याणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Creative from India to the World

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन :
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भवानी निकेतन परिसर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण जिले में भी देखा गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ देखा। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया, अति कलक्टर प्रभा गौतम, अति कलक्टर रामचंद्र खटीक, विनोद मल्होत्रा, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सामाजिक समानता, न्याय एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
जिंक यूनियन ने मनाई अम्बेडकर जयंती :
चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मज़दूर संघ के कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाकर उनके योगदान को याद किया गया। उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। जिला मेटल माइंस मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, ज़िंक एच आर अधिकारी रोशन गोसलिया, डिप्टी सी एस ओ अंबरीश कुमार, सी एस आर हेड सूंदर राज, सी एस आर अधिकारी ओजस्वी, जिला मेटल यूनियन महामंत्री महेन्द्र सिंह भाटी, यूनियन पदाधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया, देवीलाल राठौर, मेवालाल खटीक, अनिल अग्रवाल, राधेश्याम माली, कैलाश कुम्हार, भंवर लाल जाट, डाडम नागदा, गोपाल वैष्णव, मोहन लाल वैष्णव सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित थे।