अग्निवीर भर्ती रैली, देश सेवा का जज्बा लिए दौड़ें अभ्यर्थी

उदयपुर। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना संजोने वाले युवाओं के लिए सोमवार को दिन महत्वपूर्ण रहा। उदयपुर में दूसरी बार अग्निवीर भर्ती रैली खेलगांव परिसर में प्रारंभ हुई। अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए युवाओं ने दमखम दिखाया।


भर्ती रैली के नोडल अधिकारी कर्नल इंद्रजीतसिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली में पहले दिन जनरल अग्निवीर के लिए आवेदन करने वाले उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूम्बर और प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा क्लर्क, टेक्नीशियन और 8वीं पास ट्रेडमैन श्रेणी में प्रदेश के 22 जिलों के अभ्यर्थियों ने शिरकत की। लगभग 800 अभ्यर्थियों के लिए सर्वप्रथम 1600 मीटर की दौड़ हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों के लिए ग्राउण्ड टेस्ट हुए। इसके पश्चात दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया हुई। मंगलवार को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जाएगा। इसके अलावा 22 जिलों से जनरल अग्निवीर पद के लिए आवेदन करने वाले तकरीबन 1000 अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। कर्नल सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में जिला प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है। प्रशासन के सहयोग से दौड़ के लिए ट्रेक सहित ग्राउण्ड एक्टिविटी के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, मेडिकल सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

Related posts:

जीतो द्वारा उदयपुर का पहला निशुल्क कोविड ऑइसोलेशन सेंटर प्रारंभ

नारायण सेवा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सेमिनार सम्बोधित करेंगे

Hindustan Zinc joins the Taskforce on Nature-related Financial Disclosures (TNFD) forum, to tackle n...

धन और वर्चस्व से बड़ी है मानवता : प्रशान्त अग्रवाल

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

उदयपुर का चैंपियन: रेयांश नेशनल किक बॉक्सिंग में चमके, सिल्वर मेडल अपने नाम किया

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज उमरडा उदयपुर में कैडवेरिक ओथ

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को सुविवि के दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ताराचंद गवारिया प्रथम, दीपिका माली द्वितीय तथा डॉ. कमलेश शर्मा तृतीय विजे...

तेरापंथ धर्मसंघ का 157वां मर्यादा महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया