उदयपुर। शोभागपुरा स्थित हेल्थ1 हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार, 31 मई को किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक अहमदाबाद के वरिष्ठ सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. मिलिंद अखाणी (एम सीएच सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉ. अमित पटणवाडिया (डीएनबी न्यूरोलॉजी) तथा डॉ. हेमंत खज्जा (एमएस ऑर्थो घुटनों के विशेषज्ञ) मरीजों को परामर्श देंगे। भविष्य में भी इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नियमित रूप से हेल्थ1 हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगी। हॉस्पिटल द्वारा घुटनों की समस्याओं के लिए विशेष ‘घुटने की संपूर्ण जाँच पैकेज’ भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें घुटनों की संपूर्ण वैज्ञानिक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह पैकेज सीमित अवधि के लिए 9,999 रूपये के स्थान पर मात्र 3,999 रूपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर एवं परामर्श हेतु पूर्व पंजीकरण आवश्यक है।

