प्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता देंगे नियमित ओपीडी सेवाएं
उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल ने किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं के सफल संचालन के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट एवं उन्नत लिवर रोग उपचार सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में देश के प्रतिष्ठित लिवर ट्रांसप्लांट एवं हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (HPB) सर्जन डॉ. साहिल गुप्ता अब गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे।
हाल ही में आयोजित पहली विशेष ओपीडी को मरीजों की ओर से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस दौरान राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के मरीजों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सफलतापूर्वक परामर्श लिया। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि अब “दुनिया के हर कोने से विशेषज्ञ परामर्श संभव होगा।”
डॉ. साहिल गुप्ता ने अपनी MBBS एवं MS की शिक्षा AIIMS, नई दिल्ली से प्राप्त की है तथा Institute of Liver & Biliary Sciences (ILBS), नई दिल्ली से HPB सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांटेशन में M.Ch. की उपाधि हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने King’s College Hospital, London से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वे ECFMG Certified (USA) भी हैं।
1000 से अधिक जटिल लिवर, पित्त नली, अग्न्याशय एवं ट्रांसप्लांट सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. गुप्ता लिवर फेल्योर, लिवर कैंसर, पित्त नली संबंधी रोगों, अग्न्याशय की बीमारियों तथा वयस्क एवं बाल लिवर ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. साहिल गुप्ता की ओपीडी सेवाएं प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को उपलब्ध रहेंगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन-पर्सन (प्रत्यक्ष) एवं वीडियो कंसल्टेशन दोनों प्रकार की सेवाएं जारी रहेंगी, जिससे उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में यह पहल क्षेत्र के मरीजों को उच्चस्तरीय एवं समग्र उपचार उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
गीतांजलि हॉस्पिटल का उद्देश्य विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता को उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर न रहना पड़े और आवश्यकता पड़ने पर देश-विदेश से विशेषज्ञ परामर्श आसानी से उपलब्ध हो सके।

