एआईसीसी मेंबर दिनेश खोडनिया का समाजों और संस्थाओं ने किया भव्य अभिनंदन

उदयपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही अब धीरे-धीरे उदयपुर शहर में कांग्रेस का दबदबा दिखाई दे रहा है। इसका ताजा उदाहरण रविवार को सर्किट हाउस में देखा गया जहां पर जिलेभर के 60 समाजों व संस्थाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भूमि आवंटन कराकर पहुंचे एआईसीसी मेंबर दिनेश खोडनिया ने समाजजनों का अभिवादन स्वीकार किया। सर्किट हाउस में लोगों की भीड़ के कारण मेले सा माहौल रहा। इस दौरान जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे और पुष्पहार, उपरणा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री और खोडणिया का आभार जताया। इस दौरान विभिन्न समाजों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जिलेभर से वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, शहरवासी और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, पार्षद अजय पोरवाल, अरुण टांक, शंकर चंदेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री व खोडनिया का जताया आभार:
अभिनंदन व आभार व्यक्त करने पहुंचे समाजजनों ने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्व समाज की भावनाओं को देखते हुए सामाजिक-सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए भूमि आवंटित करते हुए समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सर्व समाज के प्रति संवेदनशीलता की तारीफ की और कहा कि इस भूमि आवंटन प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका निभाने वाले दिनेश खोडनिया सर्व समाज के नेता के रूप में उभर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले खोडनिया ने गत माह ही सर्किट हाउस में भू आवंटन के लिए जनसुनवाई की थी जिसमें बड़ी संख्या मे संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस दौरान खोड़निया ने सभी प्रतिनिधियों से उनके भू आवंटन के आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मांगी जा रही जमीन और इसकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए आश्वस्त किया था कि जल्द से जल्द भू आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Related posts:

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

कानोड़ मित्र मंडल का होली स्नेहमिलन रविवार को

मेवाड़ आरंभकाल से ही धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा : लक्ष्यराजसिंह मेव...

डाइनआउट उदयपुर के डाइनर्स की खुशियों को बढ़ाएगा, कंपनी ने झीलों के शहर में अपने संचालन का दायरा बढ़...

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

ZINC FOOTBALL WILL PLAY A CRUCIAL ROLE IN THE DEVELOPMENT OF THE INDIAN NATIONAL TEAM”, SAYS AIFF PR...

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

Hindustan Zinc awarded at 2nd India Procurement Leadership Forum & Awards 2020

आकर्षक परिधानों में महिलाओं ने रैम्प वॉक कर दिया पर्यावरण स्थिरता और महिला सशक्तिरण का संदेश

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर के एशियन फूड पॉप अप को लेकर वीकेंड पर दिखा भारी उत्साह

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

आरएनटी मेडिकल कॉलेज की पत्रिका 'संवाद' का विमोचन