अजय खतूरिया ने किया 61वीं बार रक्तदान

उदयपुर। व्यापार के साथ समाजसेवा में सहयोग करने वाले अजय मार्बल के युवा व्यवसायी अजय खतूरिया ने 61वीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने की प्रेरणा उन्हें उनके पिताश्री जवाहरलालजी खतूरिया से मिली।
अजय खतूरिया ने बताया कि वर्ष 2000 में पिताश्री व्यवसाय के सिलसिले में कुवैत गए थे। वहां पिताश्री एक सडक़ दुर्घटना में घायल हो गये। पिताश्री को खून की जरूरत पड़ी लेकिन कोई केयरटेकर साथ नहीं होने पर उनका निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को उदयपुर लाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस परेशानी के दौर से वे गुजरे उस परिस्थिति ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि इतने अच्छे व्यवसायी को भी इतनी तकलीफ देखनी पड़ती है तो आम जनता का क्या होता होगा। उस दिन से उन्होंने निश्चय किया कि वे हर तीन माह में एक बार रक्तदान अवश्य करेंगे। तब से वे नियमित रक्तदान करते आ रहे हैं। खतूरिया ने कहा कि जब तक शरीर चल रहा है रक्तदान करता रहूंगा। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि वे ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। रक्तदान से किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती और न कोई कमजोरी आती है।

Related posts:

मेवाड़ गौरव सम्मान में 23 प्रतिभाएं सम्मानित

'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज के लिए कन्हैयालाल की पत्नी ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

जावर में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

महाराष्ट्र बना राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सिरमौर

दो दिवसीय नि:शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर शुरू

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

Hindustan Zinc's Uthori Campaign sensitizes over 1 lakh individuals on societal issues

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

Hindustan Zinc installs ATM Machine at the doorstep of its Township in Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

Vedanta Chairman hails Rajasthan as India's Next Industrial Powerhouse

Bank of Baroda spreads the message of environmental protection with 'Remove Plastic' campaign