पारस जेके अस्पताल में आधुनिक तकनीक से मस्तिष्क की नसों में जमे खून के थक्के को निकालकर महिला का किया सफल इलाज

मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी एंड कैथेटर गाइडेड इंस्टा थ्रोम्बोलिसिस तकनीक से डॉक्टरों ने किया इलाज

उदयपुर। पारस जेके अस्पताल उदयपुर में आधुनिक तकनीक से बीना चीर-फाड़ के मस्तिष्क की बीमारी का सफल इलाज किया है। यहां के डॉक्टरों ने मस्तिष्क की वेन्स तक पहुंचकर वहां जमे खून के थक्के को निकालकर मरीज को इस बीमारी से निजात दिलाने में सफलता प्राप्त की है।

इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट डॉ. तरूण माथुर, पारस जेके अस्पताल ने बताया कि उदयपुर निवासी 55 वर्षीय बेबी (परिवर्तित नाम) को सिर में दर्द, मिर्गी के दौरे और बेहोशी आने की समस्याएं हुई। महिला के परिजनों ने इन समस्याओं से निजात पाने के लिए उसे कई डॉक्टर्स को दिखाया और उनका बताया उपचार उसे देते रहे, इसके बाद भी महिला को उनकी बीमारी में कुछ फर्क नहीं दिखा। आखिरकार किसी के कहने पर वह पारस जेके अस्पताल पहुंची और यहां डॉ. तरूण माथुर को बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला की केस हिस्ट्री जानने के बाद उनकी एमआरआई जांच करवाई गई, जिसमें पता चला कि मस्तिष्क की मुख्य सेरेब्रल वेन्स साइनस में खून का थक्का जमा हुआ है, जिसके कारण उनकी खून की नसे बाधित हो रही है। इस बीमारी के शुरूवाती इलाज में खून का थक्का गलाने में दवाईयों से फायदा न होने पर इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तरूण माथुर द्वारा मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी एंड कैथेटर गाइडेड इंस्टा थ्रोम्बोलिसिस तकनीक से इलाज किया गया। इस तकनीक में मरीज की पैर की नस से एक सुक्ष्म तार एवं कैथेटर को मस्तिष्क की वेन्स तक पहुंचाकर स्टेन्ट रिट्राइव करके थक्के को निकाला गया और कैथेटर से मस्तिष्क में खून के थक्के को गलाने की दवा इंजेक्ट की गई। इस इलाज के 24 घंटे के बाद ही मरीज की स्थिति में सुधार दिखने लगा एवं सिर दर्द,  मिर्गी के दौरे और बेहोशी आने की समस्याओं से उसे आराम मिलने लगा और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। डॉ. तरूण माथुर ने बताया कि अगर महिला को समय पर ये इलाज नहीं दिया जाता तो उसे लकवा आने की पूरी संभावना थी।

पारस जे.के. हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री विश्वजीत कुमार ने अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा और आधुनिक तकनीक से बीना चीर-फाड़ के मस्तिष्क की बीमारी का जो सफल इलाज किया है उस पर डॉक्टर्स और उनकी टीम को बधाई दी है। पारस जे.के. हॉस्पिटल में सभी तरह की स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है जहां अनुभनी डॉक्टरों की टीम आधुनिक तकनीक की सहायता से मरीजों का उपचार करते हैं।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में मरीज की सफल ब्रोंकोस्कोपी

CEAT launches ‘one-of-its-kind’ Puncture Safe tyres in Rajasthan

Rajasthan Government’s e-governance project powered by airpay surpasses 15 lakh transactions milesto...

Hindustan Zinc awarded at the 5th TIOL Taxation Awards 2024 for Outstanding Tax Transparency

JK TYRE RECORDS EXCELLENT PERFORMANCE IN Q4FY21

इंटीग्रा टेलीकम्युनिकेशन एंड सॉफ्टवेयर कंपनी स्पोट्र्स सॉफ्टवेयर लॉन्च करेगी

India’s First Autonomous (Level 1) Premium SUV - MG GLOSTER launched

फ्लिपकार्ट के सेलर कॉन्क्लेव से 800 सेलर्स के लिए खुले  प्रगति, नवाचार एवं सफलता के रास्ते

हिन्दुस्तान जिंक साइंस बेस्ड टार्गेट्स इनिशिएटिव के साथ 2050 तक ‘नेट-जीरो' उत्सर्जन तक पंहुचने के दी...

हिन्दुस्तान जिंक आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित

वेदांता का ग्लोबल कॉर्पोरेट इनोवेशन एंड वेंचर्स कार्यक्रम ‘वेदांता स्पार्क‘ लॉन्च

Amazon Launches Smbhav Hackathon 2024 forNext-Gen Tech and AI-PoweredInnovationsfor Indian Small Bus...