श्रृंगार शरीर का नहीं आत्मा का : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के दूसरे दिन अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि शरीर के श्रृंगार की बजाय सद्कर्म और सद्गुणों से आत्मा को सजाएं। आत्मा नित्य है जबकि शरीर नश्वर है। देश के विभिन्न प्रांतों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने के लिए आए दिव्यांगजन एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म का परिणाम सदैव सुखद होता है। इसीलिए काम ऐसा करें जो दीन- दुखियों के चेहरे पर मुस्कान लाए। जीवन में धन से न कोई सुखी होता है और न किसी को किया जा सकता है। करुणा, प्रेम और आत्मीयता से ही लोगों का दिल जीता जा सकता है। समाज और राष्ट्र तभी विकसित और खुशहाल होंगे, जब हम परिवार और रिश्तों को सहज और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। समस्या परिवार, समाज और दुनिया में नहीं बल्कि व्यक्ति के विचारों में है। व्यक्ति की सोच पर ही यह निर्भर करता है कि उसका परिणाम किस प्रकार का होगा।
अग्रवाल ने कहा कि व्यक्ति के साथ जो भी घटित होता है, वह उसके अपने कर्मों के अनुसार ही होता है। इसीलिए जीवन में जो भी करें वह ऐसा हो जो दुनिया से आपकी विदाई के बाद भी याद किया जाता रहे।

Related posts:

’उदयपुर की ‘धरोहर फोक डांस संस्था को राष्ट्रीय गौरव’

इंदिरा इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "तुमको मेरी कसम" 21 मार्च को होगी वर्ल्डवाइड...

जिंक 'लीडरशिप इन एचआर एक्सीलेंस' से सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान के 43वें नि:शुल्क सामूहिक विवाह में दिव्यांगता का अधूरापन मिटेगा, गृहस्थ बंधन से...

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्तदान

अधिकारी अपना रवैया करदाता के प्रति सकारात्मक रखे :- वित्त मंत्री

मुख्यमंत्री ने किया आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीन चरण का शुभारंभ

समूची सृष्टि की परिक्रमा का पुण्य केवल भगवान एकलिंगनाथ की परिक्रमा से मिल जाता है- जगद्गुरु वसंत विज...

ग्रामीण बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का चिंतन शिविर

हिंदुस्तान जिंक और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन