अर्चना बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ

दृढ़ इच्छाशक्ति व सतत प्रयास ही सफलता की गारंटी : दीप्ति माहेश्वरी
उदयपुर।
अर्चना बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2023 का उद्घाटन राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हो या जीवन का कोई भी अन्य पक्ष, कठोर परिश्रम एवं लगन ही सफलता का एकमात्र मंत्र है। प्रसिद्ध पोलो खिलाड़ी एवं समाजसेवी वीरमदेव सिंह कृष्णावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से उदयपुर व आसपास के क्षेत्रों से नयी प्रतिभाएं उभरेंगी।


योगेश पोखरना ने कहा कि अर्चना बैडमिंटन प्रीमियर लीग शहर के विभिन्न स्टेडियम्स में लगातार खेलने वाले वरिष्ठ खिलाडिय़ों को राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मानसिक रूप से दक्ष बनाने का एक महती प्रयास है। नवभारत इंडस्ट्रीज जो कि अर्चना अगरबत्ती के प्रसिद्ध निर्माता हैं ने इस प्रतियोगिता को प्रोत्साहित किया तथा विश्वास दिलाया कि उनका ग्रुप खेलों एवं समाज के विकास में सदैव योगदान देता रहेगा और संसाधन की कमी से किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का भविष्य खऱाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रतियोगिता आर एल चौंफला एकेडेमी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल 16 जुलाई को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में आनंद पगारिया, विशाल मेनारिया, जसवंत राय, संजय गुप्ता, शुभम डांगी, डॉक्टर महेश वी के, पीयूष चोरडिय़ा, पीयूष जावरिया, अधिवक्ता अनिल आसलिया सहित करीब 60 खिलाडिय़ों ने प्रथम चरण में भाग लिया।

Related posts:

कोरोना के दौरान गर्भवती महिलाओं को बरतनी होगी अधिक सावधानी : डॉ. शीतल कौशिक

यूको बैंक भूपालपुरा ब्रांच का 84वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री को भेंट की हल्दीघाटी की महान माटी, दिया मेवाड़ आने का न्यौता 

HDFC Bank and Indian Dental Association signs a MoU

ZINC FOOTBALL ACADEMY MAKES IT 4 OUT OF 4

FIRST IN INDIA TRANSRADIAL CASE OF SHOCKWAVE INTRAVASCULAR LITHOTRIPSY “Coronary Blockage Can Now Be...

श्री गुंसाईजी महाराज के उत्सव पर विशाल बावा ने किया लालन बगीची के जीर्णोद्वार का लोकार्पण

Hindustan Zinc Powers the Foundations of a Viksit Bharat at IITF 2025 in New Delh

इंदिरा आईवीएफ ने वाराणसी में मैटकेयर मैटरनिटी एंड चाइल्ड हॉस्पिटल शुभारंभ किया  

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के सहयोग में जिंक परिवार के 1600 से अधिक सदस्य बने प्रतिभागी

प्रोफेसर डॉ.  पी. पी. शर्मा फैलो से सम्मानित