कोरोना के खात्मे के लिए बड़लेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ और विशेष पूजा

उदयपुर (Udaipur)। वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए आमजन तरह तरह के जतन करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में बेदला गाँव स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर (Badleshwar Mahadev Temple ) में कोरोना बीमारी के खात्मे के लिए यज्ञ और विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ (Pratap Singh Rathor) के नेतृत्व में आयोजित हुए इस धर्मिक अनुष्ठान में युवाओं ने सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए करीब 5 घंटे तक विशेष पूजा अर्चना कर कोरोना को भगाने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पं. देवेंद्र जोशी (Pt. Devendra Joshi) ने महामृत्युंजय जाप और गायत्री मंत्र का जाप कर सभी देवी देवताओं के नाम की आहुतियां यज्ञ में दिलवाई। इस विशेष पूजा में पंडित जोशी ने पहले महादेव को पंचामृत से अभिषेक करवाया और उसके बाद मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में आहुतियां दिलवाई। प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से लोग कोरोना बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में इस अनुष्ठान का आयोजन कर बीमारी के खात्मे की प्रार्थना की गई। राठौड़ ने बेदला सहित पूरी पँचायत समिति क्षेत्र के लोगों की कुशलता के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर विपिन सनाढ्य, महेश सनाढ्य, कुणाल शुक्ला और दिक्षी सनाढ्य मौजूद थे।

Related posts:

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी

पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वायचंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा

भारत में वैश्विक पर्यटन अपेक्षाओं को पूरा करने की अपार संभावनाएं, जरूरत है तलाशने और तराशने की - कें...

महादेव मंदिर और चारभुजानाथ मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन

बेणेश्वर धाम में बनेगा 132 करोड़ की लागत से हाईलेवल पुल

“Multi-Metal Future to be Hindustan Zinc’s strategic imperative as part of 2x growth strategy”, says...

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा एवं कलशयात्रा का आयोजन

’उदयपुर की ‘धरोहर फोक डांस संस्था को राष्ट्रीय गौरव’

1008 जागृत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड ने किया मेवाड़ी परम्परा का निर्वहन

महिला समृद्धि बैंक अखिल भारतीय स्तर पर दो अवार्डों से सम्मानित

विश्व दिव्यांगजन दिवस -2020 पर नारायण सेवा ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे