108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कल

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा उदयपुर द्वारा फतह स्कूल में 3 से 6 नवम्बर तक विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है। गुरूवार 27 अक्टूबर प्रात: 9 बजे इसका भूमि पूजन किया जाएगा।


मीडिया प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि भूमि पूजन के लिए उदयपुर के सभी देवालयों के साथ श्रीनाथजी, द्वारकाधीश, त्रिपुरा सुंदरी, बेणेश्वर, हल्दीघाटी, गुरुशिखर, पुष्कर, गलताजी, गोविंददेवजी, हरिद्वार तीर्थ से रज एवं मथुरा से यमुनाजी के जल के साथ संभाग के सभी सागरों एवं झीलों से जल मंगवाया गया है। इन सभी स्थानों की रज, जल के साथ गोबर, गंगाजल एवं गोमूत्र से 108 कुंडों का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन अवसर पर अस्थल मंदिर के महंत रासबिहारी शरण शास्त्री, हनुमान मंदिर के महंत अमर गिरीजी के साथ मावली विधायक धर्मनारायणजी जोशी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, महापौर गोविंदसिंह टांक, गायत्री परिवार के जयुपर जोन प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल, पुष्कर से घनश्याम पालीवाल उपस्थित रहेंगे।

Related posts:

जनजाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक

तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सरसों मॉडेल फार्म प्रोजेक्ट की महत्वपूर्ण भूमिका

मैक्स-फैक फाउन्डेशन कार्यशाला आयोजित

मानव सेवा समिति के प्रकाश वर्डिया अध्यक्ष, शिवरतन तिवारी सचिव बने

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित

Flipkart introduces an all-new competitive and simplified rate card policy to enhance the seller exp...

सहारा समूह को इस साल समस्याओं से राहत की उम्मीद, रीयल्टी क्षेत्र में जुड़े दो बड़े निवेशक

स्टार्टअप प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्लोबल एंट्रप्रेन्योरशिप समिट’

डॉ मेधा माथुर IAPSMCON  में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  

हिंदुस्तान जिंक और सेहर द्वारा आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में देश विदेश के ज...

होली चातुर्मास पर किया मर्यादा पत्र का वाचन, साध्वी प्रमुखा को दी श्रद्धांजली

HDFC Bank Backs Community Platform for Active Agers – WalkAbout