शिविर में 160 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। श्री सुन्दरलाल जैन (वागरेचा) चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भूपालपुरा मठ पर किया गया। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन आदि की निशुल्क जाँच कर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।
मुख्य ट्रस्टी आकाश वागरेचा ने बताया कि श्री सुन्दरलाल जैन (वागरेचा) की स्मृति में विगत 18 वर्षों से वागरेचा परिवार के सभी सदस्यों एवं मित्रगणों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महाराणा भूपाल चिकित्सालय की रक्तदान इकाई एवं सरल ब्लड बैंक के सहयोग से कुल 160 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम में उद्योगपति एवं समाजसेवी शिवकुमार वागरेचा, मुख्य ट्रस्टी आकाश वागरेचा, विश्वास वागरेचा, आदित्य वागरेचा, करुण चण्डालिया, सुरेश तांतेड़, महावीर सरुपरिया, शांतिलाल चपलोत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेशाध्यक्ष अलका मुंदड़ा, उपमहापौर पारस सिंघवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तांतेड़, ताराचन्द जैन, क्षेत्रिय पार्षद कुसम पंवार, रेखा उंटवाल, सुषमा कुमावत, गजेन्द्र भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, शीतल गुप्ता सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग को हमेशा सहयोग देने को तत्पर रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Related posts:

“आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन्स” (ICAIA-2026) पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय कांफ्रेंस संपन्न

पिम्स में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल उपचार

नवनियुक्त जिला कलेक्टर मेहता ने किया कार्यग्रहण

कोरोना से संक्रमित 9, मृत्यु एक

विद्यापीठ के चंद्रेश छतलानी का सातवाँ रिकॉर्ड

आर्ची गैलेक्सी टाउनशिप - फेज 2 में आमजन को मिलेगा उसके सपनों का घर

Hindustan Zinc Wins Platinum at LACP Vision Awards, Ranks No. 1 globally in ‘Materials Category’

दिव्यांग कन्या पूजन रविवार को

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को धर्म-संस्कृति की पताका को फहराते रहना होगा : लक्ष्यराजसिंह...

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी