ब्रह्माकुमारीज़ उदयपुर का स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को

उदयपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मोती मगरी स्कीम सेवाकेंद्र में उदयपुर ब्रह्माकुमारीज़ की 50 वर्षों की सेवाओं के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की जानकारी देते हुए उदयपुर सेवा केंद्र की संचालिका बीके रीटा दीदी ने प्रेसवार्ता में उदयपुर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विगत 50 वर्षों से की जा रही आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया।


उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती समारोह 21 दिसंबर को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में राजस्थान की विभिन्न जिलों से पधार रही वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीदियों का अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही एक ब्रह्माकुमारी बहन का अलौकिक समर्पण समारोह भी संपन्न होगा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय माउंट आबू से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता राजयोगिनी बीके शीलू दीदी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगी। वहीं जयपुर से राजस्थान उप क्षेत्रीय निर्देशिका बीके पूनम दीदी उदयपुर सेवाकेंद्र के 50 वर्षों के सेवायात्रा का विवरण प्रस्तुत करेंगी। माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. सविता दीदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यकारी सचिव वरिष्ठ राजयोगी बीके मृत्युंजय भाई भी उपस्थित रहेंगे।
विश्व शांति के लिए विशेष सामूहिक राजयोग
बीके रीटा दीदी ने बताया कि 21 दिसंबर को विश्व शांति के लिए विशेष सामूहिक राजयोग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उदयपुर सहित समस्त प्रदेशवासियों से अपील की कि वे शाम 4 से 4.30 बजे तक, जहां भी हों घर, कार्यालय या बाजार 30 मिनट का समय निकालकर राजयोग के माध्यम से विश्व, विशेषकर यूक्रेन सहित पूरे विश्व में शांति के प्रकंपन फैलाने में सहयोग दें। प्रेसवार्ता के दौरान बीके रीमा दीदी ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को राजयोग का अभ्यास भी कराया। इस अवसर पर मोती मगरी स्कीम समिति के नरेंद्र खाब्या ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को नियमित राजयोग करने का आह्वान किया।

Related posts:

HDFC Bank Parivartan Announces StartUp Grants for 30 Incubators

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

Hindustan Zinc Signs MoU for the Development of Gora Badal Sports Stadium in Chittorgarh Rajasthan

ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

लोक जन सेवा संस्थान ने हिंदी दिवस पर किया डॉ. भानावत का सम्मान

महिलाओं द्वारा निर्मित हस्त उत्पादों की श्रृंखला 'श्रीजी' का शुभारंभ कल

देश के युवा महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद से सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा लें : डॉ. लक्...

आचार्यश्री जगच्चंद्र सूरिश्वरजी आराधना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रभु श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की