श्मशान पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

उदयपुर। शहर से सटे बेदला गांव स्थित छतरियों वाले श्मशान की पुलिया का निर्माण कार्य शुक्रवार को यूआइटी के ठेकेदार ने शुभ मूहर्त में पूजा -अर्चना कर पुन: प्रारंभ कर दिया । बडग़ांव पंचायत समिति के उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिया निर्माण की यह मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। इस पर यूआइटी ने पिछले साल करीब 34 लाख का बजट जारी कर निर्माण प्रारंभ किया था । इस दौरान बारिश आने से नदी में पानी की आवक हो गई और निर्माण कार्य रुक गया । पानी सुख जाने के बाद राठौड़ ने यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा से मुलाकात कर कार्य जल्दी प्रारंभ करने की मांग की थी। इस पर यूआईटी ने पुन: निर्माण कार्य शुरू कर दिया है । राठौड़ ने कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जाहिर करते हुए यूआईटी सचिव और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Creative from India to the World