जिंक पार्क टाउनशीप गेट पर लगी एटीएम मशीन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक हमेशा से अपने कर्मचारी और आस पास के समुदाय के हित के लिये तत्पर रही है।कंपनी ने अपने कर्मचारियों को अपनी सबसे मूल्यवान संपत्ति के रूप में महत्व दिया है। अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, कंपनी ने उदयपुर के मोती मगरी स्थित जिंक पार्क में अपने टाउनशिप के गेट पर आईसीआईसीआई एटीएम स्थापित किया है। एटीएम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा, ने किया। हिंदुस्तान जिंक का उद्देश्य हमेशा टाउनशिप में कर्मचारियों और उनके परिवारों के आराम और आसानी को ध्यान में रखते हुए मजबूत बुनियादी सुविधा प्रदान करना है। वर्तमान में महामारी के चुनौतीपूर्ण समयमें, हिंदुस्तान जिंक ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आसान एटीएम सुविधा प्रदान की है। यह पहल जिंक पार्क के आसपास के निवासियों को त्वरित एटीएम सेवा प्रदान कर लाभान्वित करेगा। यह लोगों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में कार्य करेगा और इस कठिन लॉकडाउन अवधि में सुरक्षित और सुविधाजनक एटीएम सेवाओं को हासिल करने की उनकी कठिनाई को और कम करेगा।

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज रेनेडी सिंह, बेमबेम देवी और शाजी प्रभाकरन जिंक फुटबॉल से जुड़े

उदयपुर। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान रेनेडी सिंह, भारत की सबसे ख्यातिमान महिला फुटबॉलर ओइनम बेमबेम देवी और फुटबॉल…

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के 100 बेड वाले कोविड फिल्ड हॉस्पीटल की सौगात

उदयपुर। ऐसे समय में, जब दुनिया के विशेषज्ञ कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में अपनी आशंकाएं व्यक्त कर रहे…