राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

शक्ति वंदन अभियान का समापन समारोह
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 बरसों में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री हर घर शौचालय योजना, हर घर नल योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा पीएम आवास योजना जैसे कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कारण देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
श्री शर्मा बुधवार को देशव्यापी शक्ति वंदन अभियान के समापन के अवसर पर जयपुर में आयोजित समारोह को वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक करोड़ स्वयं सहायता समूहों से सम्पर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प से जोड़ने के लिए चलाया गया है। देश की करोड़ों महिलाओं के प्रयासों को पहचान और सम्मान देना इसका लक्ष्य है।
राजस्थान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नारी शक्ति की धरती है। यहां की नारियों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। ये भूमि पन्नाधाय, हाड़ीरानी और कालीबाई जैसी वीरांगनाओं के बलिदान और मीराबाई की भक्ति के लिए जानी जाती है।
प्रदेश की 11 लाख से अधिक महिलाएं 3 साल में बनेंगी लखपति:
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं में कौशल विकास कर उनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपए की जाएगी। केन्द्र सरकार ने देश की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। राजस्थान में भी इस योजना पर तेज गति से कार्य चल रहा है। राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की 11 लाख 24 हजार महिलाओं को अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से 2.80 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं।
लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम:
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें केन्द्र सरकार की पहल पर संसद ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। इसके प्रभावी होेने के बाद महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ेगी। महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ेगा तो देश सशक्त होगा और प्रधानमंत्री का नारी शक्ति के उत्थान का संकल्प पूरा होगा।
समापन समारोह मेें उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड, स्वायŸा शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबरसिंह खर्रा, सांसद सी.पी. जोशी, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts:

बजाज फिनसर्व द्वारा पर्सनल लोन की पेशकश

Bring more Warmth & Excitement with Trends New Winter Wear Collection

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का आयोजन

Hindustan Zinc's four business units bags 19 awards at the 33rd MEMC (Mines Environment & Mineral Co...

Hindustan Zinc partners with Institute of Chartered Accountant of India for the National Conference ...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जिंक उत्पादों के लिए पहला पर्यावरण घोषणा पत्र (ईपीडी) प्रकाशित

JioMart announces the roll-out of its month-long festival fiesta for the upcoming festival season

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी की पहली आम सभा संपन्न

लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्स शुरु की

हिंदुस्तान जिंक की जावर माइंस को पर्यावरण के क्षेत्र में सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

श्रीमाली समाज ओलंपिक के क्रिकेट वल्र्ड कप का आगाज, लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने किया विजेता ट्राफी का अना...

Hindustan Zinc expands capacity of its Sewage Treatment Plants to 55 MLD