‘अपनों से अपनी बात’ का समापन

सामाजिक-आर्थिक बदलाव का श्रेय महिलाओं को : प्रशान्त
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के समापन सत्र में अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि के चलते सम्पूर्ण वार्ता को नारी शक्ति को समर्पित करते हुए कहा कि विश्व भर में सामाजिक व आर्थिक बदलाव लाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, विज्ञान, खेल, व्यापार, अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहराने वाली अनेक महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में 150 प्रयोग कर नौ माह बाद अंतरिक्ष से लौटी सुनीता विलियम्स इसका ताजा उदाहरण है। कार्यक्रम में स्कूली बालिकाओं एवं निःशुल्क सर्जरी तथा कृत्रिम अंग प्राप्त करने देश के विभिन्न प्रान्तों से आए दिव्यांग जन ने भाग लिया एवं अपने विचार भी रखे।
अग्रवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास तो महिलाओें की बड़ी भूमिकाओं से भरा पड़ा है। भारत में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री भी महिलाए हैं। उन्होंने बालिका शिक्षा और बेटी बचाओं पर जोर देते हुए कहा कि एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरी पीढ़ी को शिक्षित करती है। वे परिवार, समाज और राष्ट्र का प्रकाश स्तंभ हैं।
कार्यक्रम का ‘आस्था’ चैनल से देशभर में प्रसारण किया गया। संयोजन महिम जैन ने किया।

Related posts:

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S RAJRUP SARKAR STARS IN INDIA’S QUALIFICATION FOR AFC UNDER-17 ASIAN CUP 2026

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

70 प्रतिशत से अधिक मिर्गी के मामलों में दवाओं से ही सफल उपचार : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

जलवायु के प्रभाव को सीमित करने के लिए स्थानीय स्तर के प्रयास की आवष्यकता

नव आगन्तुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का स्वागत एवं ओरियंटेसन कार्यक्रम

आयड़ नदी के बीच फसे युवक को सफलतापूर्वक बचाया

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित

सस्टेनेबल भविष्य के लिए हिन्दुस्तान जिंक सुनिश्चित कर रहा ‘हमारे ग्रह में निवेश‘

भाजपा देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

हमारी संस्कृति सूर्य के उदय के प्रतीक पूर्व से शुरू होती है अस्त के प्रतीक पश्चिम से नहीं इसलिए अभिव...

कथा मर्मज्ञ पुंडरीक गोस्वामी ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की

डॉ. तुक्तक भानावत कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित