ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

उदयपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ और कचरुलाल चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ईडी के दुरुपयोग के विरोध में आयकर भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शिवशंकर मेनारिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्रवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्जशीट पेश की गई है जो केवल राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है । इस बात का विरोध करने के लिए सभी कांग्रेसजन आयकर भवन के बाहर एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ, ईडी के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर फतहसिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी भी डरने वाला नहीं है। हम उनकी हर एक बात का डटकर मुकाबला करेंगे और विरोध करेंगे। यह गलत तरीके से हमारे नेताओं को फसाने का काम कर रहे हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए जाएंगे, गिरफ्तारियां दी जाएगी।
कचरुलाल चौधरी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ भयंकर आक्रोश में है। उनके आकाओं द्वारा झूठे आरोप लगाकर हमारे नेताओं को परेशान किया जा रहा है, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, प्रदेश महासचिव पंकजकुमार शर्मा, जगदीशराज श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रीति गजेंद्रसिंह शक्तावत, हीरालाल दरांगी, प्रदेश सचिव सुरेश सुथार, रामलाल गायरी, दिनेशकुमार दवे, सोमेश्वर मीना, अजयसिंह, अरुण टॉक, दलपतसिंह चुंडावत, सुधीर जोशी, लोकेश चौधरी, मोहम्मद अयूब, राजेश जैन, सुनील रोजेस, राजेंद्र शर्मा, जयप्रकाश निमावत, चंदा सुवालका, मोहसिन खान, हरीश शर्मा, शंकर भाटिया, भूपेंद्र चौहान, ऋतुराज मिश्रा, मयंक खमेसरा, सज्जाद खान, सुरेश सोलंकी, बबलू टॉक, यशवंत राजोरा, सिद्धार्थ सोनी, पंकज पोखरना, रवि तरवाड़ी, हिदायतुल्लाह, सविता राव, महिमा चुग, माया सुराणा, सुंदर वसीटा, अमित श्रीवास्तव, नजमा मेवाफरोस, धर्मेंद्र राजोरा, शंकर चंदेल, अर्जुन मेनारिया, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, महेश मेनारिया, दिलीपसिंह चौहान, सन्नू खान, शीला मीणा, सैयद हुसैन, गोविंद सक्सेना सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।

Related posts:

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन की 55वीं वर्षगांठ पर सिटी पैलेस में मनाया ‘मेवाड़ धरोहर उत्सव’

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न

स्वायत्त शासन मंत्री से मिला लेकसिटी प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्व. बी. चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

एमएमपीएस को "स्पेशल जूरी अवार्ड" तथा लगातार छठे वर्ष "बेस्ट स्कूल अवार्ड"

Hindustan Zinc’s in-house innovations get global recognitions, receive grants for US Patents

उदयपुर में टोयोटा किर्लोसकर मोटर ऑल न्यू अर्बन क्रूजर टाइजर लॉन्च

Honda 2Wheelers India’s new dealership Daksh Honda welcomes customers in Udaipur

श्रीजी प्रभु के श्रावण मास के हिंडोलना की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

निर्धन एवं विधवा महिलाओं को मासिक राशन वितरण