उदयपुर में कोरोना संक्रमित (137) रोगी कम तो मृत्यु (6) भी कम

उदयपुर। शनिवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या लगातार घटती हुई 137 रही। प्रतिशत के हिसाब से ये दर कल की अपेक्षा कम होकर 7.14 की अपेक्षा आज 4.84 दर्ज की गई। शनिवार को कुल 2827 जांचों में 137 नए कोरोना रोगी संक्रमित मिले हैं। इनमें 86 शहरी और 51 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि बुधवार को मिले 137 रोगियों में 01 कोरोना वारियर्स, 45 क्लोज़ कांटेक्ट, 91 नये मरीज हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 55439 हो गई है।इनमे से 51540 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हे। जबकि होम आइसोलेशन में 2555 संक्रमित हे। आज 545 रोगी ठीक होकर घर गए । जबकि 6 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हो गई।

Creative from India to the World