विश्वामित्र की तपःस्थली पर अनुपम गायत्री तीर्थ

हरिद्वार में गंगातट पर स्थित महर्षि विश्वामित्र की तपःस्थली पर गायत्रीतीर्थ-शान्तिकुंज दिव्य आश्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार का मुख्यालय है। शान्तिकुञ्ज के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य थे। यह स्थल हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में ऋषिकेश मार्ग पर स्टेशन से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


‘युगतीर्थ‘ कहे जाने वाले इस आश्रम में व्यक्ति-निर्माण, परिवार-निर्माण एवं समाज निर्माण की अनेक प्रभावशाली गतिविधियाँ नियमित रूप से चलती रहती हैं। इनमें जीवन जीने की कला के नौ दिवसीय सत्र, लोकसेवियों के युगशिल्पी सत्र, ग्राम्य विकास प्रशिक्षण, कुटीर-उद्योग प्रशिक्षण, नैतिक-शिक्षा हेतु शिक्षण-प्रशिक्षण, ग्राम स्वास्थ्य सेवियों के विशेष सत्र एवं विविध प्रशासनिक अधिकारियों के लिये व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आदि प्रमुख हैं। यहां आने वाले साधकों, लोकसेवियों के लिये प्रेरणा-परामर्श देश-विदेश में स्थापित हजारों गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों का मार्गदर्शन भी सहज सुलभ है। ये सब शिक्षण-प्रशिक्षण निशुल्क हैं। इन सारी गतिविधयों का संचालन सैकड़ों उच्चशिक्षित सेवाभावी स्वयंसेवक मात्र निर्वाह राशि लेकर करते हैं।
शांतिकुंज तीर्थ में यज्ञशाला, गायत्रीमाता मन्दिर, अखण्ड दीप, देवात्मा हिमालय मन्दिर, ज्ञानमंदिर, ऋषि के मन्दिर, हरीतिमा देवालय, देवसंस्कृति दिग्दर्शन प्रदर्शनी, अस्पताल एवं चिकित्साकेन्द्र जैसी मुख्य स्थापनाएँ सोने में सुहागा देतीं शोभित हैं।
1979 में स्थापित ब्रह्मवर्चस्व शोध संस्थान वैज्ञानिक अध्यात्म अनुसन्धान से जुडे़ शिविरों का संचालन भी की एक अन्यतम उपलब्धि है।

Related posts:

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

लैंड रोवर ने भारत में यात्रा के अनूठे अनुभवों, डिफेंडर जर्नीज़ को पेश किया

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा का वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह सम्पन्न

ICICI Prudential Life Launches AI-powered voice chatbot on Google Assistant

डॉ. सामौर राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल में शामिल

Hindustan Zinc extends support by providing Oncology Vehicleto Rabindra Nath Tagore Medical Institut...

पिम्स उमरड़ा द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित

सीपी जोशी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को

तामीर सोसायटी का 28वां अवार्ड समारोह 16 को

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार

जयपुर में स्टार्टअप एक्सचेंज 4.0 का आयोजन नवंबर में