कोरोना से जंग में आगे आया जार, एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह रुपये का चेक सौंपा

उदयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की उदयपुर इकाई की ओर से सोमवार को उदयपुर जिला कलेक्टर श्रीमती आनन्‍दी को कोरोना रिलीफ फंड के लिए 1,11,111 ( एक लाख ग्यारह हज़ार एक सौ ग्यारह ) रुपए का चेक सौंपा गया। जार जिलाध्यक्ष डॉ. तुक्तक भानावत ने बताया कि एक तरफ पत्रकार फील्ड में रिपोर्टिंग करते हुए लगातार कोरोना वायरस के खतरों के प्रति आमजन को आगाह कर रहे हैं। उन तक रोज सही व सटीक जानकारी पहुंचा रहे हैं तो दूसरी तरफ वे खुद आर्थिक सहयोग देकर अपना संवेदनशील नागरिक होने का दायित्व भी निभा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ हर जंग हम सबको मिलकर लडऩी है। डॉ. भानावत ने पत्रकारों से रिपोर्टिंग के दौरान एहतियात बरतते हुए खुद सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क पहनने व नियमित रूप से सेनेटाइजर का उपयोग करने का भी आग्रह किया है ।
जिला कलेक्टर ने कहा कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने स्वच्छ व सटीक पत्रकारिता के साथ ही समाजिक सरोकारों को निभाने की जो पहल की है वह सराहनीय है। संकटकाल में पत्रकारिता का यही धर्म है कि वह सूचना के साथ ही समय पर पीडि़तों तक राहत पहुंचाने व राहत दिलाने में मदद करें। जार से जुड़े सभी पत्रकारों को उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से जारी सभी आपात सूचनाओं को सटीक तरीके से जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला इकाई के महासचिव अजय आचार्य, कोषाध्यक्ष अल्पेश लोढ़ा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौबीसा, सलाहकार संजय खाब्या, छोगालाल भोई, कुलदीप सिंह गहलोत, घनश्याम सिंह राव, संजय खोखावत, कमलेश झडोला, अभिमन्यू भी मौजूद थे।  

Related posts:

सिग्निफाई ने उदयपुर में 5 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को रौशन किया

Hindustan Zinc’s Sakhi Utsav Unites more than 9000 women in a Spectacle of Empowerment and Inclusion

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 23 फरवरी अंतिम तिथि

फ्लिपकार्ट ने टियर 2 और 3 के सेलर्स से किया संवाद

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

श्रीजी प्रभु की हवेली का एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

जीवन तरंग परियोजना के तहत मूक-बधिर छात्रों के लिए डिजिटल साक्षरता पर सत्र का आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन संगोष्ठी आयोजित

‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ का राष्ट्रसंत पुलक सागर ने किया अवलोकन, कृत्रिम अंग कार्यशाला का उद्घाटन

पीआईएमएस उमरड़ा मे रैगिंग विरोधी सप्ताह

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

शेयर बाज़ार में कई शेयरों से निवेशकों को हुआ भारी नुकसान