कुराबड़ पंचायत समिति को सलूंबर में शामिल करने की संभावना पर जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में 19 जिलों की की गई घोषणा को लेकर अब अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध उभर कर सामने आ रहा हे । इसी कड़ी में उदयपुर जिले में सलूंबर को नया जिला बनाए जाने के चलते कुराबड़ पंचायत समिति को इसमें शामिल करने की प्रबल संभावनाए बन रही है। सोशल मीडिया पर कुराबड़ पंचायत समिति को शामिल किए जाने की संभावना पर बीजेपी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और जिला परिषद सीईओ को एक ज्ञापन सौंपा।
पंचायत समिति के अधीन आने वाले जिंक, बिछड़ी, पंचायत के सरपंच और जन प्रतिनिधि ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। देबारी मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा ने बताया की पंचायत समिति क्षेत्र की 6 पंचायतों जिंक स्मेल्टर, बिछड़ी, भल्लों का गुड़ा, सकरोदा, भेसड़ा कला और भेसड़ा खुर्द को सलूंबर जिले में शामिल करना अनुचित है। अगर सरकार कोई ऐसा फैसला लेती है तो यह इन पंचायतों के लोगों के लिए न्यायोचित नहीं रहेगा। देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्तसिंह चौहान ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से सलूंबर जिले की दूरी इन पंचायतों से उदयपुर की तुलना में काफी ज्यादा हो जायेगी, जिससे क्षेत्र के लोगो को काफी समस्या हो सकती है। शहर जिला अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि जो जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही है अगर उसे सरकार लागू करती है तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन 6 पंचायतों के हक के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान शहर जिले के प्रभारी बंशीलाल खटीक, देहात जिला के सह प्रभारी महेश शर्मा, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा, शहर जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन, गजपालसिंह राठौड़, बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य दुदाराम डांगी, कमलसिंह चूडांवत ,सरपंच जगदीश गमेती, उप सरपंच लोकेश पालीवाल ,उप सरपंच प्रतापसिंह ,राजू डागी, प्रकाश वैष्णव, मानाराम, लक्ष्मण प्रजापत,रूपसिंह ,धर्मचंद सहित इन छह पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

पिता ने कहा म्यूजिक को पैशन बनाओ, बेटे ने प्रोफेशन बना दिया, केसरी 2 में गाया इमोशनल गाना, दर्शकों क...

पिता ने बेटी का नहीं किया परित्याग, फिर भी कूटरचित दस्तावेजों से मां ने बदल दिया सरनेम

Pacific Dental College and Hospital, Debari among top 30 Dental colleges of India, NIRF ranking atte...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच गद्दी पर बैठाया

पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एन. के. गुप्ता को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में सीएसआर के तहत् होगें जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्य

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा

राजस्थान में 32.50 लाख टन सरसों उत्पादन का अनुमान

इल्युमिनाती फैशन शो लिए फाइनल ऑडिशंस सम्पन्न

देश की दूसरी महिला रेस्क्यू टीम का गौरव भी हिन्दुस्तान जिंक को

India Post Payments Bank enter into MoU with Hindustan Zinc to offer financial inclusion services to...