उदयपुर में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी, सोमवार को मिले मात्र 15 रोगी

उदयपुर। उदयपुर में कोरोना की रफ्तार धीमी होती जा रही है। सोमवार को 916 जांचों में 15 नए कोरोना रोगी संक्रमित मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि सोमवार को मिले 15 पॉजिटिव रोगियों में 14 शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 2 कोरोना वारियर्स, 3 क्लॉज कांटेक्ट, 10 नये मरीज है। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 55925 हो गई है। इनमें से 54450 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। होम आईसोलेशन में 463 मरीज हैं। कुल ऐक्टिव केस 777 हैं और अब तक 698 लोगों की मृत्यु हुई है।

Creative from India to the World