सांसद मीणा ने महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सौंपी पासबुक

उदयपुर। डाक विभाग एवं केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम एवं डाक विभाग की सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की पहल के रूप मे डाक संवाद डाकघर आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर डाक मंडल में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा के आतिथ्य में उदयपुर शास्त्री सर्कल डाकघर में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। सांसद मीणा ने शिविर में खोले गए महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि के खाताधारकों को पासबुक वितरित की और डाक विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु एवं देश के अंतिम एवं दुर्गम स्थान तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के संदर्भ मे किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
इसके अतिरिक्त सांसद मीणा ने ऋषभदेव डाकघर के भवन निर्माण हेतु सासंद निधि से वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। डाकघर प्रवर अधीक्षक ने बताया कि डाकघर बचत बैंक खातो मे वर्तमान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एवं वर्तमान मे डाकघर बचत बैंक को आईएफएससी कोड़ भी प्राप्त हो जाने से डाकघर खाता धारको को आरटीजीएस व एनईएफटी की सुविधा भी उपलब्ध है। इस प्रकार डाकघर बचत खाते के माध्यम से डीबीटी लाभार्थी भी अत्याधुनिक बैंकिंग सेवा का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है। डाक जीवन बीमा का केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी, स्नातक योग्यताधारी नागरिक, निजी संस्थानों मे कार्यरत कर्मचारी आदि लाभ उठा सकते है। डाक जीवन बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कम प्रीमियम व अधिक बोनस दिया जाता है। शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका श्रीमती डॉ. शिल्पा पामेचा, पोस्ट फोरम सदस्य, देवीलाल सालवी, प्रवर अधीक्षक डाकघर अक्षय भानुदास गाडेकर, उप अधीक्षक श्रीमती पूजा वर्मा, सहायक अधीक्षक राजीव सैनी, तरुण मीणा, निरीक्षक संतोष लवानिया एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts:

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

गीतांजली का कोन्वोकेशन 11 को

बांसवाड़ा के दानपुर में महिला की हत्या का 24 घंटे में हत्या राजफाश

Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Program Empowering Rural Futures

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल

अध्यात्म और आधुनिकता को साध कर भविष्य की ओर बढें युवा- अखिलेश मिश्रा

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

एशियन पेंट्स एपेक्स अल्टिमा प्रोटेक के नये विज्ञापन में रणबीर कपूर का डबल रोल

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

आईटीसी होटल्स द्वारा देश की पहली ममेंटोज़ प्रॉपर्टी, ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ