जिला स्तरीय चयन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी के सहयोग से यूनियन चैस क्लब, टाईगर चैस क्लब एवं जिनियस प्लेयर्स चैस क्लब के संयुक्त तत्वावधान और जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज सीनियर ओपन वर्ग पुरुष व महिला, बालक व बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता का समापन स्थानीय चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी में मुख्य अतिथि विनोद चपलोत, हुसैनी भाई, जुल्लू भाई, अशोक अजमेरा, गिरीश अग्रवाल, दिनेश सिसोदिया, अपूर्व अजमेरा, विपुल अजमेरा, दीपक ओझा, महंत राजेश पुरी की उपस्थित में किया गया। अतिथियों द्वारा शतरंज के शातिरों को मंच प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी। अतिथियों का स्वागत चेतन गौड़, कमलेश चौधरी, प्रवीण गहलोत, लोकेश मेड़तवाल, प्रवीण चेचानी, विशाल पारीक द्वारा किया गया। कैलाश भूतडा व निलेश बल्दवा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले से कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 5 राउंड में प्रतियोगिता को स्विस सिस्टम से कराया गया। सीनियर ओपन वर्ग में तकनीकी और अंको के आधार पर वरियता में प्रथम हृदयभान सिंह शक्तावत, द्वितीय अरनव कुमार, तृतीय हर्शील पारीक, चौथे अथर्व आगाल, पांचवें हिमांक चेचानी, महिला वर्ग में प्रथम वंशिका मीणा, द्वितीय नित्या मारु, तृतीय अपेक्षा रघुवंशी, चौथे कनिका गौड़ और पांचवें स्थान पर हर्षिता मीणा रही, जिनको अतिथियों द्वारा ट्राफी और प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। सीनियर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 4-4 श्रेस्ठ चयनित खिलाड़ियों को आगामी 16 से 20 मई को कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ओपन रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा।

Creative from India to the World