भारत में जिंक-आधारित मैन्युफैक्चरिंग एवं बुनियादी ढांचे को जंग से बचाने के लिए जिंक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा
जिंक क्षेत्र में डाउनस्ट्रीम वैल्यू एडिशन को मिलेगी मजबूती-कच्चे माल की सुरक्षित आपूर्ति से औद्योगिक एकीकरण होगा गहरा
उदयपुर : विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने ग्रुप निर्मल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षण किये, इसके तहत राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कांखला में स्थापित होने वाले जिंक इंडस्ट्रियल पार्क में एक जिंक वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया जाएगा। यह साझेदारी भारत में उच्च-मूल्य वाले औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के हिंदुस्तान जिंक के विजन का हिस्सा है।
इस समझौते के तहत, ग्रुप निर्मल हिंदुस्तान जिंक के स्पेशल हाई ग्रेड जिंक का उपयोग कर जिं़क वायर बनाएगा। इन जिंक वायर्स का उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में किया जाएगा। इन उत्पादों की आपूर्ति इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोटिव और औद्योगिक इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में की जाएगी। जिंक वायर का मुख्य उपयोग थर्मल स्प्रे कोटिंग और मेटलाइजिंग में होता है, जो पुलों, रेलवे, ट्रांसमिशन टावरों और पोर्ट्स जैसे स्टील के ढांचों को जंग से बचाने के लिए बेहद जरूरी है। इससे बुनियादी ढांचे की उम्र बढ़ती है और रखरखाव का खर्च कम होता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिसंबर 2024 में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान इस जिंक पार्क की घोषणा की थी। यह पार्क राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम, रीको के सहयोग से विकसित किया जा रहा है, ताकि जिंक से जुड़ी कंपनियों को कच्चा माल और बेहतर सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें। हिन्दुस्तान जिंक एक विश्व-स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस हब की नींव स्थिरता, चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने पर आधारित होगी, और इसके साथ-साथ यह क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर, अरुण मिश्रा ने कहा कि, जिंक पार्क एक रणनीतिक पहल है जो भारत में जिंक आधारित उद्योगों के लिए एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम बनाने के हमारे विजन को दर्शाती है। ग्रुप निर्मल के साथ एमओयू इस मंच पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। जिंक वायर निर्माण जंग से सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। हमारा लख्य रिन्यूएबल एनर्जी और मजबूत सप्लाई चेन के जरिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को सशक्त बनाने का हैं।
इसमें हिन्दुस्तान जिंक, ग्रुप निर्मल को कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह जिंक पार्क गैल्वनाइजिंग, डाई-कास्टिंग, जिंक ऑक्साइड और बैटरी सामग्री जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की उम्मीद जगाता है। इससे न केवल औद्योगिक विकास होगा, बल्कि राजस्थान में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विनिर्माण और औद्योगिक समाधानों में ग्रुप निर्मल की विशेषज्ञता जिंक पार्क के डाउनस्ट्रीम इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी। इस सहयोग से परिचालन दक्षता बढ़ने और बुनियादी ढांचे तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उन्नत जंग-रोधी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जिंक के बेहतरीन जंग-रोधी गुण इसे विश्व स्तर पर बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक मजबूती और स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक बनाते हैं। जिंक-आधारित थर्मल स्प्रे कोटिंग्स इस्पात संरचनाओं की जीवन अवधि को काफी बढ़ा देती हैं, परिसंपत्ति की विश्वसनीयता में सुधार करती हैं और जीवनचक्र रखरखाव लागत को कम करती हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत द्वारा बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास में किए जा रहे निरंतर निवेश से ऐसे अनुप्रयोगों की मांग लगातार बढ़ रही है।

