जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क ज्यूरी अवार्ड इन मेटल्स एंड माइनिंग एंड ईएसजी स्पेशलाइजेशन से सम्मानित

उदयपुर। भारत के एकमात्र और विश्व के दूसरे सबसे बड़े एकीकृत जस्ता उत्पादक, हिन्दुस्तान जिंक को मुंबई में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्डस के 9वें संस्करण में मास्टर्स ऑफ रिस्क ज्यूरी अवार्ड इन मेटल्स एंड माइनिंग एंड ईएसजी स्पेशलाइजेशन से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार, हिन्दुस्तान जिं़क के सीएफओ संदीप मोदी एवं चीफ ऑफ इंटरनल ऑडिट एंड रिस्क मैनेजमेंट रोहित सारदा को नाबीएफआईडी के अध्यक्ष के.वी. कामथ ने प्रदान किया।
हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा किे रिस्क मैनेजमेंट और मिटीगेशन हिंदुस्तान जिंक के संचालन का एक महत्वपूर्ण पहलू है जो कि अत्यधिक पारदर्शी प्रणाली पर आधारित है जिसमें सभी स्तरों पर टीमों को किसी भी प्रकार या जोखिम की श्रेणी में ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह पुरस्कार हमारे सिस्टम और प्रक्रियाओं के लिए प्रमाण है जो कि रिस्क को कम करने और सुचारू संचालन, लोगों के प्रबंधन और शीर्ष से नीचे प्रबंधन दृष्टिकोण के साथ अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए है।
इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड्स उन संगठनों और टीमों को मान्यता देते हैं जिन्होंने रिस्क मैनेजमेंट की समझ और अभ्यास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, हिंदुस्तान जिंक प्रभावी रिस्क मैनेजमेंट के लिए प्रतिबद्ध है, जो कंपनी के व्यवसाय की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
कंपनी नियमित रूप से जानकारी सुनिश्चित करने और उन सभी जोखिमों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करती है जो इसके व्यवसाय को संभावित रूप से प्रभावित कर सकते हैं। हिंदुस्तान जिंक ने एसएपी मॉड्यूल में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोखिम की पहचान, मूल्यांकन, न्यूनीकरण और निगरानी प्रक्रिया को बढ़ाकर रिस्क प्रबंधन कार्यक्रम को बदला है, जिसने पूरे संगठन में जोखिम को पहचानने की संस्कृति का निर्माण किया है। जोखिम प्रबंधन कंपनी की संस्कृति में अंतर्निहित है और कर्मचारियों को रिस्क मैनेजमेंट मॉड्यूल एसएपी सहित डिजिटल समाधानों के माध्यम से जोखिमों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित और सशक्त किया जाता है।
हिंदुस्तान जिंक पूर्णतया आचार संहिता का पालन करता है और व्हिसल ब्लोअर तंत्र के माध्यम से अनियमितताओं की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करता है। कंपनी व्यापार निरंतरता प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों में आईएसओ प्रमाणन के साथ-साथ धोखाधड़ी रोकथाम और नैतिकता प्रबंधन में मास्टर्स ऑफ रिस्क प्राप्तकर्ता भी रही है।

Related posts:

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

Hindustan Zinc’s Sakhi women moving towards new horizon for greater good

Udaipur JAR Initiative - Masks and Sanitizers distributed to JAR Members

डॉ. लक्ष्यराज सिंह की महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात 

वीआईएफटी के छात्रों ने किया संगम इंडस्ट्री का दौरा

नारायण सेवा ने घर बैठे दिव्यांगों को वेबिनार से जोड़ दी परामर्श

जिंक फुटबॉल अकादमी 2025-26 एआईएफएफ एलीट लीग के ग्रुप बी में दस मैचों में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

जैन संस्कारक बने पंकज भंडारी और मनोज लोढ़ा

नवरचना विश्वविद्यालय ने मेजर-माइनर विषय/विद्याशाखा प्रस्तुत की

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प