डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने केदारेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की

उदयपुर : केदारेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति और ग्रामवासियों की एक शाम केदारेश्वर महादेव मंदिर के नाम विशाल भजन संध्या गुरुवार को केदारिया गांव के केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुई। समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ थे। नगर आगमन पर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की पुष्प वर्षाकर ढोल नगाड़ों से अगवानी की गई। इसके बाद लक्ष्यराजसिंह ने केदारेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना की। डॉ. मेवाड़ ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीनकाल से ही भगवान भोलेनाथ मेवाड़ के आराध्य हैं। मेवाड़ के महाराणा प्राचीनकाल से खुद को प्रभु श्रीएकलिंगनाथजी का दीवान मानते हुए ही मेवाड़वासियों की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। श्रद्धालु भजन गायक भोला गिरी और भजन गायक प्यारेलाल गुर्जर के भक्ति गीतों पर जमकर झूमे।

Related posts:

मोदी कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम

मानव सेवा से बडी कोई सेवा नहीं - कटारिया

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन

आयकर पुस्तक का विमोचन

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय के छेद का सफल उपचार

हनुमानजी की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात : डॉ. लक्ष्यराज सिंह 

LG Electronics India and ITC Foods join forces to transform cooking and simplify consumer life

इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों से संवाद

नरेंद्रसिंह भाणावत एसबीआई से सेवानिवृत्त

India can Replace China as a Technology Gear-Supplier to the World

उदयपुर में कोरोना (Covid-19) अर्श से फ़र्श पर, जहां केवल मात्र 37 संक्रमित आए वही 3108 ठीक हुए

सीएचसी खेरवाड़ा में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : डॉ. दयाराम परमार