साई तिरुपति विश्वविध्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर फैकल्टी का सम्मान

उदयपुर : उमरडा स्थित साई तिरुपति विश्वविध्यालय में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया । प्रेसीडेंट डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र जैन, पिम्स के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल ने झंडारोहण किया । डॉ. नाहर ने समारोह में उपस्थित विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों के प्रिंसिपल, चिकित्सकगण, फैकल्टी, स्टाफ तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस गर्व, सम्मान और आत्मचिंतन का दिन है । हमें स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए आजादी के महत्व को समझना चाहिये । एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए तथा नए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आज की छात्रशक्ति एवं शिक्षकों को सकारात्मक सोच के साथ समाज एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए अपने सामर्थ्य, योग्यता और पूरी निष्ठा के साथ देश की उन्नति और प्रगति के लिए अपना यथासंभव योगदान देने की आवश्यकता है । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंधन द्वारा फैकल्टी मेम्बर्स, चिकित्सकों तथा विभिन्न विभागों के स्टाफ को वर्षपर्यंत उनकी सेवाओं तथा उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं द्वारा देशप्रेम से सराबोर धमाकेदार रंगारंग कार्यक्रम था । कार्यक्रम का संयोजन डॉ . दिलीप पारिक, डॉ. नरेंद्र गोयल, तसनीम हैदर तथा यूनिवर्सिटी कल्चरल बोर्ड द्वारा किया गया ।

Related posts:

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

विशाल दिव्यांग सहायता एवं उपकरण वितरण शिविर आज

कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन

कोकिलाबेन, अनिल एवं टिना अंबानी ने किये श्रीजी प्रभु की श्याम घटा के दर्शन

डीएस गु्रप की जल सरंक्षण योजनाओं ने राजस्थान के भूजल स्तर में सुधार किया

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

ज्वैलरी शॉप से दिन दहाड़े ज्वैलरी लूटी

एचडीएफसी बैंक ने पूरे भारत में 100 नई शाखाएं खोली

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉ अनीश कुमार को बीएचयू से गोल्ड मेडल

जिंक के ‘जीवन तरंग जिंक के संग‘ कार्यक्रम से अब तक 800 से अधिक लाभान्वित

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत सीपीआर फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

Indica “Innovative Hair color Brand” from CavinKare ropes in Akshay Kumar & Ileana D’Cruz as it’s Br...