उदयपुर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : पुलिस और डीएसटी की टीम ने उदयपुर में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री में सरस, अमूल और नोवा जैसा ब्रांड की हूबहू पैकिंग में नकली घी भरा जा रहा था। इसके बाद फूड सेफ्टी टीम को सूचना देकर बुलाया गया और इन ब्रांड्स के अधिकारियों से नकली पैकेट्स की पुष्टि कर 1500 किलो घी जब्त कर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि शनिवार का शहर से 11 किलोमीटर दूर उमरड़ा रोड पर कलड़वास रीको एरिया में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री का मालिक सलूंबर निवासी लोकेश जैन है। यहां लंबे समय से नकली घी बनाने की सूचना मिल रही थी। मौके से यहां काम कर रहे दो जनों को डिटेन किया जिनसे पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी श्याम सिंह रत्नू को 1 दिन पहले सूचना मिली थी कि इस जगह पर नकली घी बनाया जाता है। ​पड़ताल की तो सामने आया कि त्योहारी सीजन के चलते यहां पर बड़ी मात्रा में नकली घी बनाया जा रहा था। आरोपी ने यहां फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर टीन का गोदाम बना रखा था। वहीं बेसमेंट में नकली घी बनाने का काम चलता था। बेसमेंट में मशीनें और भट्टियां भी लगा रखी थी। इसके बाद सरस डेयरी की टीम को भी बुलाया गया। उनसे घी की पैकेजिंग की जांच कराई तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह घी सरस डेयरी का नहीं है। इसी प्रकार टीम ने नोवा और कृष्णा घी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी फोटो भेजे जिस पर उन्होंने भी यह बैच नंबर अपना नहीं होना बताया।
फूड सेफ्टी अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि मालिक लोकेश जैन यहां पर थोड़ी मात्रा में असली घी लेता और इसमें सोयाबीन, डालडा और एसेंस (फ्लेवर) मिलाकर डिब्बे में पैक कर देता। यहां इसमें नोवा और सरस ब्रांड की 15-15 और 1-1 किलोग्राम की तो कृष्णा और अमूल की 15-15 किलो की पैकिंग की जा रही थी। गुप्ता ने बताया कि आरोपी ऐसी पैकिंग कर रहे थे जिससे असली और नकली का फर्क पहचान पाना मुश्किल था। यहां से 1500 किलो तो मौके पर मिला है। बाकी रॉ मटीरियल के जरिए काउंट किया जा रहा है।

Related posts:

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

501 दिव्यांग शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

ऑल इण्डिया एसबीआई फेडरेशन ने किया नारायण संस्थान का विजिट

सकारात्मक सोच से होगा जीवन सफलः प्रशान्त अग्रवाल

Celebrate Holi with herbal colours made by women associated with the Sakhi project

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन

शहर के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन माली को गुजरात हिंदी साहित्य अकादमी के दो पुरस्कार

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

उदयपुर में विदेशी सैलानी से बलात्कार,  युवती हॉस्पिटल में भर्ती

सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

उदयपुर में एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक एंटरप्रेन्योरशिप पर नेशनल कांफ्रेन्स का शुभारंभ

200 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी