फतहसागर छलका

उदयपुर। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बुधवार को फतहसागर झील के गेट खोले। सुबह 9ः15 बजे एक-एक कर जैसे ही फतहसागर के चारों गेट खुले तो हर कोई इस नजारे को अपनी यादों में हमेशा के लिए कैद करता नजर आया। इस अवसर पर कलक्टर देवड़ा ने कहा कि मैं बहुत किस्मतवाला हंू, जो मेरे कार्यकाल में डेढ़ साल में तीसरी बार फतहसागर के गेट खोलने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल डेढ़ माह के अंतराल में दूसरी बार फतहसागर छलका है। यह निश्चित रूप से हम सब के लिए, उदयपुरवासियों के लिए बहुत खुशी का पल है।
कलक्टर देवड़ा ने कहा कि उदयपुर अपनी झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह पर्यटन नगरी है। पूरी दुनिया में उदयपुर का एक अलग मुकाम है। जब फतहसागर भरता है तो उदयपुरवासियों में एक नई ऊर्जा, नई खुशी का संचार होता है। फतहसागर को उदयपुर की लाइफलाइन कहा जाता है। यह झील जब भरती है, तो उदयपुरवासियों की खुशियां परवान पर होती है। इससे पहले कलक्टर ने फतहसागर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राजसमंद जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

विशाल बावा एवं लाल बावा से धीरेंद्र शास्त्री ने की मुलाकात

ओलंपिक्स फेस्टिवल में खेल परिचर्चा का आयोजन

आत्मा का न्यूट्रिशन है प्रतिक्रमण : मुनि सुरेशकुमार

Hindustan Zinc wins at People First HR Excellence Awards 2021

पीआईएमएस अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया

पूर्व भारतीय कप्तान विक्टर अमलराज ने कहा जिंक फुटबॉल में सफलता के सभी तत्व मौजूद

अणुव्रत आंदोलन से ही नैतिक जीवनोत्थान

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

इंद्र ने एकलिंगजी की तपस्या कर पाई थी ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द ग...

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

नारायण सेवा 36 दिनों में 30 हजार से ज्यादा का बना मददगार

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...