उदयपुर में पहली फिजियो मीट, 60 से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए

उदयपुर। उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क की ओर से शहर में प्रथम फिजियो मीट का आयोजन मीरा नगर स्थित पिम्स सिटी हॉस्पिटल में किया गया।

Creative from India to the World

कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से 60 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवीन तकनीकों, उपचार पद्धतियों और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुर फिजियोथेरेपी नेटवर्क के संरक्षक डॉ. वीर सिंह ने किया। उन्होंने फिजियोथेरेपिस्टों के बीच ज्ञान साझा करने और निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पल्लव भटनागर, डॉ. टीना, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. कल्पेश पूर्बिया, डॉ. व्योम बोलिया, डॉ. भीम सिंह, डॉ. विकास तथा डॉ. हिमांशु शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार, मरीजों की बेहतर देखभाल और पेशेवर सहयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. लोकेन्द्र, डॉ. अंकित और डॉ. दिनेश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में पिम्स सिटी हॉस्पिटल की ओर से प्रशांत सोनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।