पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास झुलसीं, अहमदाबाद रेफर

उदयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के गणगौर की आरती के दौरान दुपट्टे में आग लगने से झुलस गई। उन्हें निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है।
भतीजा बहू हितांशी शर्मा ने बताया कि गणगौर की पूजा करने के बाद सभी लोग अपने-अपने कामों में लग गए थे। इसके बाद प्रतिदिन की भांति गिरिजाजी पूजा करने बैठ गई। इसी दौरान नीचे जल रहे दीपक से दुपट्टे ने आग पकड़ ली। इसके बाद तुरंत मैं, मेरे पति और घर में काम करने वाला बसंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। मेडम को बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया।
डॉ. गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि मैं फार्म हाउस पर गया हुआ था। इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। घर पहुंचा तब तक बच्चे उन्हें निजी हॉस्पिटल में ले गये। यहां से बेहतर उपचार के लिए हमने चिकित्सकों को अहमदाबाद रेफर करने को तो उन्होंने रेफर कर दिया। अभी उनकी हालत स्थित है। वे बातचीत कर रही है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. गिरिजा व्यास वरिष्ट कांग्रेस नेता हैं। वे केंद्र व राज्य में बड़े पदों पर रह चुकी हैं। वे राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा प्रदेशाध्यक्ष, दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, 1985 से 1990 तक विधायक और राजस्थान सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री, 1991, 1996 और 1999 में सांसद, कांग्रेस की मीडिया प्रभारी, विचार विभाग की प्रमुख, कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस संदेश की एडिटर इन चीफ भी रह चुकी हैं।

Related posts:

विश्व जनजाति दिवस पर उदयपुर को मिलेगी सौगात

Hindustan Zinc organizes Calf Rally at Malikheda Village in Dariba

Wings of Change: Hindustan Zinc CelebratesAlumni from Unchi Udaan Program

महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 101वीं जयन्ती मनाई

हिंदुस्तान जिंक की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम 13वीं अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में भ...

“अनलीशिंग द पॉवर ऑफ़ एआई एजेंट्स” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

पेयजल सरंक्षण के लिये जिंक द्वारा अपने परिचालन में उपचारित जल का उपयोग पहली प्राथमिकता

46 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

श्रीमाली ब्राह्मण समाज का मेवाड़ मंथन, सामाजिक प्रथाओं को सीमित खर्च ने करने पर निर्णय, प्री वेडिंग ...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

10 दिवसीय वेल्यु एडेड कार्स फुल स्टेक डवलपमेंट का समापन

बाराबंकी के जंगल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए रवाना हुआ दल