गौरीकांत शर्मा बने उपनिदेशक, कार्यभार संभाला

उदयपुर : जनसंपर्क सेवा के अधिकारी श्री गौरीकान्त शर्मा उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर में उपनिदेशक पद पर कार्यभार संभाला।
आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए। इसमें जनसंपर्क सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी श्री गौरीकान्त शर्मा सहायक निदेशक से उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। शर्मा उदयपुर में ही उपनिदेशक के पद विरूद्ध पदस्थ थे। पदोन्नति आदेश की पालना में शर्मा ने मंगलवार पूर्वाह्न उपनिदेशक जनसंपर्क उदयपुर के पद पर कार्यभार संभाला। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विनय सोमपुरा, लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा व जसवंत सिंह भाटी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मणसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वाचस्पति देराश्री, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील व्यास, सहायक कर्मचारी हीरालाल शर्मा, राजसिंह सदाणा, केसरबाई सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शर्मा का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा को राज्य स्तरीय भामाशाह समारोह में पहला पुरस्कार

Hindustan Zinchonoured with Gold Rating at the 7th CII National 5S Excellence Awards 2022

नेशनल शारीरिक दिव्यांग टी- 20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मुंबई और जम्मू फाइनल में

Motorola launches its highly anticipated edge50 pro in India with the World’s first True Colour Came...

‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर पूर्व मेवाड़ राज परिवार ने किये  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी के दर्शन

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर उदयपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पिम्स में पांच माह की बच्ची की सफल सर्जरी

वल्र्ड डेयरी समिट 2022 के दौरान राजस्थान के महिला डेयरी किसान प्रधानमंत्री की सराहना से हुए अभिभूत

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों के लिये कृषि सेवा केंद्र का शुभारंभ

चेतक सर्कल पर दीपक और मिठाई बांटी

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी