समूह गान प्रतियोगिता “राष्ट्र वंदना 2023” का आयोजित

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा ‘दिया उदयपुर‘ द्वारा स्वतंत्रता दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर विद्यालय समूह गान प्रतियोगिता “राष्ट्र वंदना 2023” का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रागिनी दवे जोशी ने बताया राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र जागरण के भाव से ओतप्रोत स्कूली बच्चों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों में भाग लिया। जूनियर वर्ग में सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 5 ने प्रथम, सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 3 ने द्वितीय व आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सेंट एंथोनी ने प्रथम, सेंट्रल एकेडमी सेक्टर 3 ने द्वितीय व गुरु नानक उच्च माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल दिया गया व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक विनोद पांडे, सुश्री किरण जोशी व भरत बॉम्बारिया थे। कार्यक्रम ‘दिया उदयपुर‘ महिला विंग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। महिला बिंग में इसमंे आरुषि श्रीमाली, अंजली शर्मा, अंकिता जोशी, मितुला पांडे, पायल जोशी, कनिष्का नागर, रेखा असावा, ऋतु राठौड़, सुनीता राव षामिल थे। कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिपाठी, रमेश असावा, महेश जोशी, शिव सुत राव, आदेश भटनागर, नरेंद्र चौधरी, विवेक दवे, हरीश सालवी, हेमांग जोशी, परमेश पांडे, चयन त्रिपाठी, आदित्य कुमार, विशाल जोशी, प्रणय त्रिपाठी का पूरा सहयोग रहा।

Related posts:

नारायण सेवा में दिव्यांग कन्याओं के निःशुल्क ऑपरेशन शुरू

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1400 से अधिक विद्यार्थी

Sunil Duggal, CEO, Hindustan Zinc appointed Interim CEO, Vedanta Limited

वसुंधरा राजे ने की नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

तीसरी नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट चैंपियनशिप -2022

एमएमपीएस उदयपुर की टीम ने जीता जेकेएलयू आइडियाथॉन 2025

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

गरीब की  बुनियादी जरूरतें पूरी कर भारत को मजबूत बनाएं - खराड़ी

20 हजार से अधिक दर्शक बने एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट के गवाह

उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व