कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा

डॉ.सीपी बोले- हमारा विचार देश को भविष्य के लिए तैयार करने वाला है।

जयपुर/नाथद्वारा।  राजस्थान कांग्रेस कोर कमेटी के वॉर रूम में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ.सीपी जोशी भी मौजूद रहे। कोर  कमेटी की बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत, डॉ. सीपी जोशी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर 7 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें महिला मुखिया गृहिणी को हर साल 10 हज़ार रू, 2 रुपए प्रति किलो गोबर ख़रीद, सरकारी कॉलेज के पहले साल के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टेबलेट फ्री, 15 लाख का आपदा राहत फ्री बीमा की गारंटी, हर स्टूडेंट को अंग्रेज़ी मीडियम शिक्षा की गारंटी, प्रदेश के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रू में सिलेंडर, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून लाने की घोषणा शामिल है।

विपक्ष द्वारा अंग्रेजी शिक्षा को गुलामी की मानसिकता बताने पर डॉ.सीपी जोशी ने कहा कि देश का निर्माण भविष्य के लिए किया जाता है। अतीत पर हमें गर्व है, भविष्य का निर्माण करने के लिए दुनिया में जो बदलाव हो रहा है उस बदलाव में अंग्रेजी की जानकारी बहुत जरूरी है। ग्लोबल आईटी का जो प्रभाव है, उस प्रभाव से यहाँ की पीढ़ियों के बच्चे वंचित रहे। यह विचार जिन लोगों का है, उन लोगों का देश का निर्माण करने का विचार नहीं है। हमारी पार्टी का विचार है, देश को आगे की भविष्य की चुनौतियों के लिए नई पीढ़ी को तैयार करना। उसके लिए हम महसूस करते हैं कि अंग्रेजी की जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नीति बनाने के लिए लंबी और भविष्य की सोच चाहिए। हमें कहते हुए गर्व है कि हमारी पार्टी को अवसर मिला है। 21वीं सदी की कल्पना जब राजीव गांधी ने की थी, तब किसी ने कल्पना की थी हिन्दुस्तान कैसा बनेगा। हमारे देश के नौजवान प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कल्पना की थी  वो आज दुनिया में साकार हो रहा है। हमारे देश में आईआईटी की स्थापना हमने की। सिलिकॉन वैली में जो क्रांति हुई उसके लीड हमने की। यदि पंडित जवाहरलाल नेहरू आईआईटी की स्थापना नहीं करते, राजीव गांधी 21वीं सदी की कल्पना नहीं करते तो देश आज दुनिया में जीडीपी की जिस दर से आगे बढ़ रहा है, वह आगे नहीं बढ़ पाता।

Related posts:

33वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह में हिंदुस्तान जिंक की चार इकाइयों को 19 पुरस्कार

सुरेश पाटनी अध्यक्ष व डॉ. नरेंद्रकुमार बैनाडा महासचिव निर्वाचित

नारायण सेवा में मोबाइल प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

Mustard Model Farm Projectin the key role in making India Self-reliant on Oilseed production

पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा व स्कूल शिक्षा परिवार उदयपुर के मध्य करार

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल नहीं बनाने पर सकल जैन समाज में हर्ष की लहर

Flipkart strengthens its Kirana Delivery Program for the upcoming festive season

देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली मल्टी-परपज़ वैन मारूति सुजुकी ईको अब बीएस6 कम्पलॉयन्ट

Bajaj Finance hikes FD rates for most tenures by up to 60 bps; highest rate continues at 8.85%